फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट, अयोध्या समेत 4 धार्मिक स्थलों में बढ़़ेंगी सुविधाएं, यूपी सरकार ने किया कुछ ऐसा प्लान

Wed, 18 Jul 2018 02:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Jul 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
Up government new plan for religious place
चारों धार्मिक स्थलों के विकास का खाका एक ही आर्किटेक्ट से कराया जाएगा तैयार
प्रदेश सरकार की मंशा को देखते हुए नगर विकास विभाग अयोध्या,चित्रकूट समेत चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। अन्य दो धार्मिक स्थलों में विंध्याचल व मथुरा शामिल हैं। इन स्थलों पर अवस्थापना सुविधाओं के अलावा तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर प्लान तैयार किया जा रहा है। खास बात यह कि चारों धार्मिक स्थलों के विकास का खाका एक ही आर्किटेक्ट से तैयार कराया जाएगा। अगले तीन महीने में एक्शन प्लान तैयार कर लिया जाएगा।

 
Up government new plan for religious place
चित्रकूट
मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक अयोध्या, मथुरा, चित्रकूट और विंध्याचल के विकास का खाका तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर विकास विभाग ने चारों धार्मिक स्थलों से जुड़े शहरी क्षेत्रों के विकास को लेकर ‘एक्शन प्लान’ तैयार कराने की कवायद शुरू कर दिया है। इसके तहत इन स्थलों से जुड़े शहरी क्षेत्रों के विकास के खाका तो तैयार ही किया जाएगा, साथ ही तीर्थयात्रियों की जरूरत के मुताबिक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। चारों शहरों के विकास की जिम्मेदारी संभालने वाले नगर विकास विभाग ने तकनीकी मदद के लिए ‘क्षेत्रीय शहरी एवं पर्यावरण अध्ययन केन्द्र’ (आरसीयूईएस) को नोडल एंजेंसी नामित किया गया है। 
 
Up government new plan for religious place
अयोध्या
एक्शन प्लान के तहत होंगे ये प्रमुख कार्य
- शहर की सड़कों का सुदृढ़ीकरण
- मार्ग प्रकाश की समुचित व्यवस्था
- धार्मिक कुंड, तालाबों का जीर्णोद्धार
- मंदिरों में से निकले वाले कूड़ा-कचरा का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण
- जल निकासी और पेयजल की उत्तम व्यवस्था
- शहरों की सफाई का बेहतर प्रबंध
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up government new plan for religious place
बरसाना
तीर्थ यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
एक्शन प्लान में तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा को शामिल किया जाएगा। इसके तहत इन शहरों में पहले से मौजूद धर्मशालाओं को सुदृढ़ किया जाएगा इसके अलावा नये धर्मशालाओं के साथ ही शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था की जाएगी। तीर्थयात्रियों को पैदल चलने केलिए सुगम पुटपाथ होगा। इनकेआवमगन के लिए शहरों में बैटरी रिक्शा जैसे अन्य छोटे वाहनों के संचालन की भी व्यवस्था की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed