{"_id":"5b2e89b04f1c1bf86e8b97eb","slug":"transport-minister-swatantra-dev-singh-in-meeting-of-etawah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने कहा- झूठ मत बोलो, नहीं कर पा रहे तो जिला छोड़ दो, मोदी-योगी की मेहनत पर पानी न फेरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने कहा- झूठ मत बोलो, नहीं कर पा रहे तो जिला छोड़ दो, मोदी-योगी की मेहनत पर पानी न फेरें
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
इटावा जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से जिला पंचायत सदस्यों ने शिकायत भी की। बिजली की बदहाल व्यवस्था के बारे में भी बताया। यह भी बताया गया कि 500 रुपये लेकर गरीब का नाम राशन की पात्रता सूची से काट दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को एक महीने के अंदर सुधर जाने की चेतावनी दी।
बैठक करते परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
ताखा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव लोकदल ने बिजली की समस्या उठाई। बताया कि भरथना में 24 घंटे में 24 बार बिजली आती जाती है। उन्होंने कहा कि बिजली भले ही 12 घंटे मिले लेकिन उसका समय निर्धारित हो। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भी चेकिंग के नाम लूट खसोट की बात कही। सवाल किया कि बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों की लिस्ट से कुछ नाम कैसे काट दिए जाते हैं।
मीटिंग मेंं अधिकारीगण
- फोटो : अमर उजाला
इस पर जब बिजली विभाग के एसई एसके शर्मा ने 18 घंटे की जगह 14 घंटे बिजली सप्लाई की बात कही तो प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन को 18 सप्लाई की रिपोर्ट दी जाती है और हकीकत यह है। कहा कि झूठ मत बोलो, नहीं कर पा रहे हो तो जिला छोड़ दो। दो अवर अभियंताओं की वसूली की शिकायत पर कहा कि दोनों को समझा दो। नहीं तो जैसे एआरटीओ को जेल भेजा गया है वैसे ही जेल भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य डा. सुरेंद्र सिंह बघेल ने बढ़पुरा ब्लाक के रमी का वर गांव में 10 दिन से ट्रांसफार्मर न बदलने की शिकायत की। एसई ने तत्काल ट्रांसफार्मर रखवाने का भरोसा दिया। ताखा प्रथम के जिला पंचायत सदस्य राजकुमार ने 500 रुपये लेकर गरीब लोगों के नाम पात्रता सूची से काटे जाने का जिक्र किया। इस पर प्रभारी मंत्री ने डीएसओ को चेतावनी दी कि सुधर जाएं। नहीं तो जेल भेज देंगे। उन्होंने सीओ सिटी को निर्देश दिए कि पूर्ति निरीक्षकों पर नजर रखें, उनके मोबाइल सर्विलांस पर लगाएं।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह
इस दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया ने जिला पंचायत की बैठक में न बुलाए जाने की शिकायत की। एक जनप्रतिनिधि ने इटावा की कांशीराम कालोनी के आवास किराये पर उठाए जाने का खुलासा किया। गांगसी व बासठ रजवाहों में पानी न पहुंचने की शिकायत हुई। इस पर एक्सईएन सिंचाई ने शनिवार से दोनों नहराें में पर्याप्त पानी छोड़े जाने की जानकारी दी। ताखा जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव ने शौचालयों निर्माण में धांधली होने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने गांव का नाम बताने को कहा जिससे जांच कराई जा सके। लेकिन उन्होंने किसी खास गांव का नाम नहीं लिया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहले इस तरह की शिकायत सुनने को नहीं मिल रही थीं। अब यह सामने आ रही हैं। हम किसी का शोषण या दुरुपयोग करने नहीं आए हैं। चुनाव में हारजीत अपनी जगह है लेकिन हमें अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा। जब कोई दलाल किसी अधिकारी के साथ बैठकर चाय पीता है तो शरीफ व्यक्ति के मन में निराशा पैदा होती है। वह एक महीने का समय दे रहे हैं। कोई दिक्कत हो तो हमें या डीएम को बताएं लेकिन संपूर्ण योजना गरीब तक पहुंचनी चाहिए। मोदी-योगी की मेहनत पर पानी न फेरें।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहले इस तरह की शिकायत सुनने को नहीं मिल रही थीं। अब यह सामने आ रही हैं। हम किसी का शोषण या दुरुपयोग करने नहीं आए हैं। चुनाव में हारजीत अपनी जगह है लेकिन हमें अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा। जब कोई दलाल किसी अधिकारी के साथ बैठकर चाय पीता है तो शरीफ व्यक्ति के मन में निराशा पैदा होती है। वह एक महीने का समय दे रहे हैं। कोई दिक्कत हो तो हमें या डीएम को बताएं लेकिन संपूर्ण योजना गरीब तक पहुंचनी चाहिए। मोदी-योगी की मेहनत पर पानी न फेरें।