कोहरे की वजह से 13 दिसंबर से 18 फरवरी तक निरस्त हुईं ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। जिन यात्रियों ने मार्च में इन ट्रेनों से आने जाने का रिजर्वेशन करा रखा था, उनको टिकट का पूरा रिफंड वापस किया जाएगा। अब यात्री दूसरी ट्रेनों से अपनी यात्रा जारी रखने केलिए टिकट करा सकते हैं।
झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109/11110), लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (12179/12180), चित्रकूट धाम-कानपुर इंटरसिटी (22441/22442) 13 दिसंबर से 15 फरवरी, हटिया-आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873) 13 दिसंबर 17 फरवरी और 28 मार्च, आनंद विहार से हटिया स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12874) 18 फरवरी और 29 मार्च तक निरस्त रहेंगी।
इसके अलावा कानपुर अनवरगंज-फैजाबाद इंटरसिटी (14221/14222), कटिहार-अमृतसर (15707) 31 मार्च तक और अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस (15708) तीन अप्रैली तक , हावड़ा-आनंद विहार एक्सप्रेस (12323) 29 मार्च तक और आनंद विहार-हावड़ा एक्सप्रेस (12324) 31 मार्च तक, लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस (12419) 31 मार्च तक और दिल्ली-लखनऊ गोमती (12420) एक अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (11124) डेली के बजाय 28 मार्च तक हर सोमवार और गुरुवार और बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (11123) 29 मार्च तक हर मंगलवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी। भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ 28 मार्च तक गुरुवार को और आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 27 मार्च तक हर बुधवार को निरस्त रहेगी।
सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 30 मार्च तक हर बुधवार और शनिवार और अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 29 मार्च तक मंगलवार और शुक्रवार को अपने प्रारंभिक स्टेशनों से निरस्त रहेगी। इसकेअलावा मार्च तक नई दिल्ली-पटना संपूर्ण क्रांति (12393) हर बुधवार और पटना-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति (12394) हर गुरुवार, गया-दिल्ली महाबोधि हर सोमवार और दिल्ली-गया महाबोधि हर मंगलवार को निरस्त रहेगी।