फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार हादसाः गायब हो गए 3 किलो सोने के ब्रेड, आरोप के छीटे खाकी पर

Mon, 06 Aug 2018 08:34 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Aug 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
three KG gold missing from jewellers' car in unnao road accident
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में तीन किलो सोना लेकर कानपुर से लखनऊ जा रहे सराफ की कार हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में गैस टैंकर में भिड़ गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद घायल की मां व अन्य परिजन दही पुलिस चौकी पहुंचे तो पुलिस के कब्जे में रखा सराफ का बैग खाली मिला। मां के अनुसार बैग में करीब 90 लाख कीमत के सोने के एक-एक किलो वजन के तीन ब्रेड थे। एसपी, एएसपी, सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर के रिजेंसी में भर्ती कराया गया है। सराफ की मां ने घटना के बाद पहुंचे होमगार्ड व सिपाही पर शक जताते हुए तीन किलो सोना गायब करने की तहरीर दी है। 



 
three KG gold missing from jewellers' car in unnao road accident
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर नगर के नवाबगंज विष्णुपुरी के मकान नंबर 3/176 निवासी आशीष गुप्ता (32) पुत्र दीपक स्वर्ण व्यवसायी है। उसकी नयागंज में कनक ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार सुबह करीब दस बजे काली बैग में सोने के एक-एक किलो के तीन ब्रेड लेकर जेवर बनवाने के लिए अपनी कार से अकेले लखनऊ चौक स्थित सराफा बाजार जा रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शहर कोतवाली के दही चौकी के निकट ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के सामने एचपी गैस प्लांट की ओर गलत दिशा से आ रहे गैस टैंकर और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में सराफ आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला और तमाम लोग पहुंच गए।

 
three KG gold missing from jewellers' car in unnao road accident
मामले की जानकारी देती पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही चौकी में तैनात सिपाही अरुन व होमगार्ड दिलीप कुमार पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने घायल के मोबाइल से उसके घर वालों को सूचना दी। आशीष की मां शशी गुप्ता परिवार के अन्य लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंचीं। बेटे आशीष ने सोना वाला बैग पुलिस के पास होने की जानकारी दी। घायल को कानपुर रिजेंसी रेफर कराने के बाद दही पुलिस चौकी पहुंची ने पुलिस से बेटे का बैग मांगा। बैग में कुछ कागज ही मिले। पुलिस पर चोरी का आरोप लगने से अधिकारी हरकत में आए। एएसपी अनूप कुमार व सीओ सिटी स्वतंत्रदेव सिंह, कोतवाल अरुण द्विवेदी मौके पर पहुंचे और जांच की। घटनास्थल के आसपास मौजूद दुकानदारों ने बताया कि सिपाही व होमगार्ड ने बैग उठाया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
three KG gold missing from jewellers' car in unnao road accident
छतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से उठवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में सिपाही व होमगार्ड ने बैग खाली होने की बात बताई है। उनके मुताबिक एक मोबाइल फोन मिला था जिसे चौकी में जमा करा दिया। एएसपी अनूप कुमार के मुताबिक जिस बैग में सोना था उसकी दोनों चेन खराब हैं। घटना के करीब चार घंटे बाद एसपी हरीश कुमार घटना स्थल देखने के बाद पुलिस चौकी पहुंचे। यहां उन्होंने सिपाही व होमगार्ड से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने क्रेन मंगाकर कार को उठवाया और गहनता से तलाशी कराई लेकिन सोना नहीं मिला। वहीं रिजेंसी में भर्ती व्यवसायी की हालत गंभीर बनी है। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कुछ और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed