अमिताभ बच्चन या इमरान हाशमी नहीं ये है 'जालसाजों का बादशाह' असली नटवरलाल
तो आइये जानते हैं ताजमहल, लालकिला तक बेचने वाले शातिर ठग के बारे में...
मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव नाम से आपको कोई चेहरा शायद याद नहीं आए लेकिन नटवर लाल नाम लिया जाए तो आप लगभग मुहावरा बन चुके इस नाम को भूल नहीं पाएंगे। चालाकी और ठगी को ललित कला बना देने वाला यह शख्स अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उस पर बहुत सारी किताबें लिखी गई और दो फिल्में भी बनीं–‘मिस्टर नटवर लाल’ जिसमें अमिताभ बच्चन हीरो थे। साल 2014 में राजा नटवरलाल फिल्म भी आई थी जिसमें इमरान हाशमी हीरो बने थे। नटवर लाल मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव के 52 से ज्यादा ज्ञात नामों में से एक था। उसे ठगी के जिन मामलों में सजा हो चुकी थी, वह अगर पूरी काटता तो 117 साल की थी। 30 मामलों में तो सजा हो ही नहीं पाई थी। आठ राज्यों की पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया था। बिहार का सिवान जिले में नटवर लाल का भी जन्म हुआ था। नटवर लाल हमेशा बहुत नाटकीय तरीके से अपराध करता था। उससे भी ज्यादा नाटकीय तरीके से पकड़ा जाता था और उससे भी ज्यादा नाटकीय तरीके से फरार होता था।
दो जवान और एक हवलदार उसे लेने आए थे
नटवर लाल साठवीं बार फरार हो गया
कई फर्जी डिग्रियां हासिल कर ली थीं