फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती के निधन पर शिवपाल ने कही ये बात

Wed, 28 Feb 2018 04:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Feb 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
shivpal statement about shankaracharya death
शिवपाल ने शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती के निधन पर व्यक्त की शोक-संवेदना

कांचीपुरम तमिलनाडु में बुधवार को श्री कांची कामकोटि पीठ (कांची मठ) के 69वें प्रमुख शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का निधन हो गया। जयेंद्र सरस्वती स्वामिगल 82 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। समाजवादी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और जसवंतनगर से सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। 



 

shivpal statement about shankaracharya death
शिवपाल ने शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती के निधन पर व्यक्त की शोक-संवेदना

शिवपाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि सनातन संस्कृति,  दर्शन और सन्यास की आदि-परम्परा के ध्वजवाहक कांची कामकोटि पीठ के 69वें शंकराचार्य श्री जयेंद्र सरस्वती के निधन पर मैं उनके असंख्य श्रद्धालुओं के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। शंकराचार्य जी को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि एवं कोटिश: नमन्।
 


shivpal statement about shankaracharya death
जयेंद्र सरस्वती की फाइल फोटो

बैचेनी की शिकायत के बाद बुधवार को उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित मठ के वरिष्ठ पीठाधिपति जयेंद्र सरस्वती दिवंगत श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती स्वामीगल के बाद साल 1994 में इस शैव मठ के प्रमुख बने थे। जयेंद्र सरस्वती का स्थान कनिष्ठ पीठाधिपति विजयेंद्र सरस्वती लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal statement about shankaracharya death
जयेंद्र सरस्वती की फाइल फोटो
इस मठ की स्थापना आदि शंकराचार्य ने करीब 2520 वर्ष पहले की थी। वैदिक संवाद में इस संस्कार को वृंदावन प्रवेश कार्यकम कहा जाता है। मठ के मुताबिक ये कार्यक्रम गुरुवार से प्रारंभ होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed