फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ शिक्षामित्रों ने यूं निकाली भड़ास

Fri, 28 Jul 2017 09:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Jul 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
shikshamitra protest against Center and State Government at hamirpur
हमीरपुर में शिक्षामित्रों का आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दूसरे दिन शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कहा कि अब वह शिक्षक नहीं रहे इसलिए चुपचाप बैठने वालों में नहीं है।

 

shikshamitra protest against Center and State Government at hamirpur
हमीरपुर में शिक्षामित्रों ने विरोध स्वरूप किया पैदल मार्च - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने साफ कर दिया यदि उनकी मांगें पुरी नहीं हुई तो अनिश्चिकालीन धरना जारी रहेगा। आदेश पर पुर्नयाचिका के तहत सुनवाई न की गई तो उनका आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। आंदोलन को देख सुरक्षा के लिहाज से परिसर में कई थानों का पुलिस फोर्स व पीएसी बल तैनात किया गया। साथ एडीएम ने भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच सुरक्षा का जायजा लिया। 

 

shikshamitra protest against Center and State Government at hamirpur
सुरक्षा के लिहाज से बुलानी पड़ी फोर्स - फोटो : अमर उजाला

शिक्षामित्र से समायोजित हुए शिक्षकों की प्रक्रिया को सर्वोच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया है। जिससे जिले के करीब एक हजार शिक्षामित्र आंदोलन कर रहे है। बुधवार से शुरू हुआ शिक्षामित्रों का आंदोलन गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरने में बदल गया। बीएसए कार्यालय परिसर में सुबह से ही शिक्षामित्रों का आना शुरू हो गया था। दोपहर तक वहां काफी संख्या जुट गई। इसके बाद दिनभर धरनास्थल से भाषणबाजी होती रही।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
shikshamitra protest against Center and State Government at hamirpur
हमीरपुर के डीएम ऑफिस के बाहर जमा हुए शिक्षामित्र - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कहा कि प्रदेश सरकार आगे आकर सुनवाई के लिए पुर्नयाचिक दाखिल नहीं करती है तो आगामी 2019 में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा। अन्य जिलों में हुए उग्र प्रदर्शन को देखते हुए यहां भी प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। परिसर में कई थानाध्यक्ष, भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल के अलागा आंसूगैस दस्ता, दमकल वाहन आदि ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।

जबकि एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल ने एएसपी लाल साहब यादव, एसडीएम वीरबहादुर सिंह, सीओ एसएन वैभव पांडेय के साथ धरनास्थल का निरीक्षण किया। धरने के बाद शिक्षामित्रों ने करीब 10 मिनट तक बसस्टैंडं तिराहे पर जाम लगाया। मौके पर आए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
 
विज्ञापन
shikshamitra protest against Center and State Government at hamirpur
हमीरपुर में शिक्षामित्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर राजेंद्र राजपूत, अंशुमान पांडेय, रामऔतार प्रजापति, पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र मिश्रा, महेश, ताहिर, चंद्रपाल, विंदाप्रसाद, रविंद्र, कमलेश, बबलेश, नीरज बाघेला आदि मौजूद रहे। तालाबंदी करने पर कार्रवाई के निर्देश एडीएम ने निरीक्षण के बाद बीएसए राजेश कुमार श्रीवास को निर्देशित किया कि किसी भी विद्यालय में यदि तालाबंदी किए जाने की जानकारी मिले तो बिना हिचके मुकदमा दर्ज कराया जाए। और सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। सुरक्षा का जायजा लेने आए एडीएम करीब आधे घंटे तक बीएसए कार्यालय में रुके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed