कानपुर में बी-फार्मा के छात्र संगम यादव (23) की मौत के मामले में पुलिस की जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। अब तक की जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक संगम की मौत हत्या नहीं, बल्कि हादसा थी। वह दोस्तों के साथ नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टी कर रहा था।
सभी ने शराब पी रखी थी। संगम इसी दौरान छत पर गया। वह छत पर किनारे होकर मकान के पीछे की तरफ उल्टियां करने लगा और इसी समय वह अचानक नीचे गिर गया। दोस्तों ने फंसने के डर से शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब पीने (एल्कोहल) की पुष्टि हुई है।
मूलरूप से कन्नौज के छिबरामऊ निवासी संगम यादव माधवपुरम गूबा गार्डेन में अपने मकान में रहता था। पिता झांसी तो भाई महोबा में पुलिस विभाग में हैं। संगम अकेले रहकर रामा मेडिकल कॉलेज से बी-फार्मा द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
2 of 10
sangam murder case
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह बिठूर इलाके में सड़क किनारे संगम का शव पड़ा मिला था। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की और उसके आठ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अब तक की जांच में सामने आया कि संगम अपने दोस्त बिठूर निवासी अभिषेक पांडेय के घर पर पहुंचा था।
3 of 10
sangam murder case
- फोटो : अमर उजाला
यहां पर संगम और अभिषेक समेत नौ दोस्त मौजूद थे। सभी नए वर्ष पर पार्टी कर रहे थे और सभी ने शराब भी पी थी। तभी संगम को उल्टियां होने लगीं। वह भागकर बिल्डिंग की छत पर पहुंचा (चौथी मंजिल)। फिर वह नहीं लौटा। जब दोस्तों को वह छत पर नहीं दिखा, तो खोजबीन शुरू की। इसी दौरान वह घर के पीछे पड़ा दिखाई दिया।
4 of 10
sangam murder case
- फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग की पूछताछ, एक जैसे बयान
पुलिस ने संगम के उन सभी दोस्तों को हिरासत में लिया जो उस रात पार्टी में शामिल थे। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि इन सभी से अलग-अलग पूछताछ की गई। सभी के एक जैसे बयान थे। सभी ने हादसा ही बताया। पूरा घटनाक्रम भी बताया। किसी के भी बयान में कोई संदिग्धता नहीं रही।
5 of 10
sangam murder case
- फोटो : अमर उजाला
मिट्टी में मिला खून, पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अहम
फोरेंसिक टीम ने सोमवार को घटनास्थल की जांच की। मिट्टी के नमूने लिए जिसमें खून के निशान मिले। घर की छत व कमरे से बीयर की बोतलें भी मिलीं। फोरेंसिक टीम ने सभी चीजें सील कर दीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार संगम के हाथ, पैर व पसलियां टूटी थीं।