फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिशन-2019 के लिए सपा का टोटका, 'कस्बों', 'गांवों' और 'बाजारों' में होंगी ये खास बातें

Tue, 21 Aug 2018 08:00 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Aug 2018 08:00 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party preparations for Mission-2009
अखिलेश यादव
मिशन-2019 में कामयाबी के लिए समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। समाजवादी पार्टी जनता तक अपनी नीतियों को पहुंचाने के लिए विशेष तरह का काम करने जा रही है। पार्टी की नीतियों के संबंध में बात करने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। जानें समाजवादी पार्टी ने क्या खास योजना बनाई है ...


 
Samajwadi Party preparations for Mission-2009
अखिलेश यादव
मिशन-2019 में कामयाबी के लिए सपा एक बार फिर कानपुर से साइकिल यात्रा निकालने का टोटका आजमाने जा रही है। शहर से ‘लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ’ साइकिल यात्रा निकालकर सपाई देहात, कन्नौज और औरैया का दौरा करेंगे। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। यात्रा के दौरान सपाई गांवों में रुकेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। लोगों को सपा की नीतियां बताएंगे।

 
Samajwadi Party preparations for Mission-2009
नरेश उत्तम
वर्ष 2012 के चुनाव के पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शहर से साइकिल यात्रा शुरू की थी, उसके बाद चुनाव में सपा बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। सपा नेताओं का कहना है कि शहर से अभियान शुरू करना शुभ होता है। इसी विश्वास में यहां से अभियान की शुरुआत होने जा रही है। साइकिल यात्रा दो सितंबर को बर्रा से शुरू होगी और 10 सितंबर को रसूलाबाद में समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samajwadi Party preparations for Mission-2009
नरेश उत्तम
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, एमएलसी और प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्षों का दल यात्रा को हरी झंडी दिखाएगा। सपा ग्रामीण के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सचिन वोहरा ने बताया कि यात्रा के दौरान पार्टी नेता और कार्यकर्ता रात्रि विश्राम करेंगे। इसके साथ ही कस्बों, गांवों और बाजारों में रुककर पार्टी की नीतियों के संबंध में जनता से बात करेेंगे। इस मौके पर अखिलेश सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed