फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीबी से पीड़ित हैं सफारी के भालू भोला और शंकर

Wed, 04 Oct 2017 08:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
Safari's bear Bhola and Shankar suffer from TB
इटावा सफारी पार्क
सफारी पार्क में मौजूद चार भालुओं में दो को टीबी हो गई है। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली ने इसकी पुष्टि की है। ये है पूरा मामला... 


 

Safari's bear Bhola and Shankar suffer from TB
इटावा सफारी पार्क में भालू

इटावा सफारी पार्क में दोनों भालुओं की जांच रिपोर्ट आने के बाद सफारी प्रशासन में हलचल बढ़ गई है। बीमारी से पीड़ित दोनों भुलाओं का इलाज शुरू कर दिया गया है और उन्हें अलग बाडे़ में रहने का इंतजाम किया जा रहा है। सफारी पार्क में भालू कुन्नी, कालिया, शंकर और भोला हैं। इनकी रूटीन मेडिकल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजे गए थे। जांच में पाया गया कि भालू शंकर और भोला टीबी से संक्रमित हैं।

Safari's bear Bhola and Shankar suffer from TB
इटावा सफारी पार्क में भालू

पिछले सप्ताह ही सफारी प्रशासन को यह रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट आने के बाद दो अन्य भालू कुन्नी और कालिया को इनसे अलग कर दिया गया है। उन्हें भालू सफारी के दूसरे एनिमल हाउस सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। इसके साथ ही भोला और शंकर का आईवीआरआई की गाइड लाइन के अनुसार डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने उपचार शुरू कर दिया है। हालांकि कहा तो यह तक जा रहा है कि सफारी प्रशासन दोनों ही संक्रमित भालुओं को सफारी से हटाने के प्रयास में है, जिससे अन्य जानवरों को टीबी के संक्रमण से बचाया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed