{"_id":"5caef591bdec221445023233","slug":"sadhvi-niranjan-nomination-for-bjp-in-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी की इस लोकसभा सीट से केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की इस लोकसभा सीट से केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भरा नामांकन
Thu, 11 Apr 2019 06:41 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Apr 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
नामांकन कर बाहर निकलीं साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा निर्वाचन के लिए बुधवार से नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर से अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने नामांकन प्रपत्र का एक सेट दाखिल किया।
नामांकन कर बाहर निकलीं साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
बैरिकेडिंग व्यवस्था को धता बताकर कलक्ट्रेट तक पहुंचे साध्वी के वाहनों के चलते एक इंस्पेक्टर व एक एसआई लापरवाही के दायरे में आ गए हैं। सीओ खागा ने इनके खिलाफ एक रिपोर्ट बनाकर एसपी को भेज दी है। नामांकन दाखिले के लिए पूरे कलक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कलक्ट्रेट की ओर आने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर चौराहे के पास ही बैरिकेडिंग रही। वाहनों को रोकने के लिए पर्याप्त फोर्स लगाया गया। साथ ही हर बैरिकेडिंग पर पुलिस टुकड़ी की निगरानी के लिए प्रभारी की तैनाती रही।
नामांकन कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल करतीं साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट की बैरिकेडिंग के भीतर केवल प्रत्याशी व उनके तय प्रस्तावक को ही भीतर जाने की अनुमति थी। चार पहिया वाहनों को तो चौराहे के पास ही बैरिकेडिंग पर रोक दिया जा रहा था। साध्वी अपने नामांकन एजेंट मेवालाल मौर्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री राधेश्याम गुप्त, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी और अपने सहयोगी राजेंद्र निषाद के साथ नामांकन करने पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल करतीं साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक साध्वी के वाहन बैरीकेडिंग पार करते हुए कलक्ट्रेट के भीतर तक पहुंच गए। इसे लेकर आपत्ति व चर्चा का दौर शुरू हुआ। इधर, साध्वी ने दोपहर में ठीक 2:38 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद वह चली गईं। इधर, साध्वीि के जाने के बाद आचार संहिता उल्लंघन का प्रकरण उठा तो आननफानन में सीओ खागा अंशुमान मिश्रा ने एसपी कैलाश सिंह को अपनी रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन
नामांकन कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल करतीं साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
कुल 15 नामांकन पत्र बिके, सपा ने भी खरीदा
कलक्ट्रेट में पहले ही दिन विभिन्न दलों व निर्दलीय की ओर से कुल 15 नामांकन प्रपत्र खरीदे गए। इनमें भाजपा प्रत्याशी साध्वी के लिए अधिवक्ता मेवालाल मौर्य ने नामांकन पत्र खरीदा, कांग्रेस के लिए सत्यदेव, श्रीदेवी व मनोज सचान ने नामांकन पत्र खरीदा। सपा से सुरेंद्र प्रताप, विकास इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार लोधी, अन्नदाता पार्टी से जवाहर लाल सिंह पटेल, अखिल भारतीय हिंदू महासभा से कामता प्रसाद द्विवेदी, निर्दलीय कौसर अली, बेनी प्रसाद, जय सिंह पटेल, संदीप सिंह, राकेश कुमार तिवारी, आदर्श लोकदल से ओपी सिंह कश्यप ने नामांकन प्रपत्र खरीदा।