फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोडवेज बस ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 2 की मौत, 12 घायल

Tue, 26 Jun 2018 08:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 26 Jun 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collide into truck two died and twelve injured
मृतक का फाइल फोटो, रोते बिलखते परिजन  - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बारा गांव के पुल के पास मंगलवार की भोर पहर फजलगंज डिपो की रोडवेज बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। बस परिचालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 12 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणाें ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसा बस चालक के झपकी लगने से हुआ।


 
Roadways bus collide into truck two died and twelve injured
दुघर्टना में घायल यात्री  - फोटो : अमर उजाला
फजलगंज डिपो की बस आगरा से करीब दो दर्जन से अधिक यात्रियों लेकर कानपुर जा रही थी। मंगलवार भोर पहर बारा गांव के पुल के पास पहुंचते ही बस चालक को झपकी लग गई और बस हाईवे किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। बस परिचालक काकादेव कानपुर निवासी दयानंद (36) और बस यात्री शाहिद नगर आगरा निवासी सुरेशचंद्र (60) की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस में फंसे घायल यात्रियों को निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया।
 
Roadways bus collide into truck two died and twelve injured
रोते बिलखते मृतक के परिजन  - फोटो : अमर उजाला
घायलों में समोधा रायबरेली के राजेंद्र, रोडवेज कालोनी नवाबगंज कानपुर के जीतू कुमार, वार्ड नंबर 4 पलवल कैलाश नगर हरियाणा की सीमा देवी, दीप शिखा व प्रेमचंद्र, शाहिद नगर आगरा निवासी रॉकी, लोहामंडी नौबस्ता आगरा निवासी धर्मेंद्र, मवई कलामऊ चित्रकूट निवासी श्रीकांत, काकादेव कानपुर निवासी हिमांशु सिंह, बाबूपुरवा, कानपुर निवासी राहुल राज, नवाबगंज, कानपुर निवासी अनूप त्रिवेदी, फतेहपुर सीकरी चांदी बाजार आगरा निवासी अत्तो समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार होने के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। 


घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक एके श्रीवास्तव, एसडीएम परवेज अहमद, तहसीलदार राजीव उपाध्याय और रोडवेज के आरएम अतुल जैन जिला अस्पताल पहुंचे। कोतवाल प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। आगरा लोहामंडी निवासी धर्मेंद्र की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Roadways bus collide into truck two died and twelve injured
मृतक का फाइल फोटो, पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता को ढांढस बंधाते आरएम  - फोटो : अमर उजाला
एआरएम की संवेदनहीनता पर भड़के परिजन 
फजलगंज डिपो की रोडवेज बस दुघर्टना में मौत का शिकार हुआ परिचालक दयानंद संविदा पर तैनात था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे फूफा सतीश चंद्र शुक्ला ने एआरएम कपिल देव को फोन पर सूचना दी। आरोप है कि उन्होंने संवेदनहीनता पूर्वक जवाब दिया, जिस पर वह भड़क गए। पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे आरएम अतुल जैन का घेराव कर परिजनों ने आरोपी एआरएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। लेकिन आरएम ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। 

घायल यात्री के बीस हजार रुपये पार 
बस दुघर्टना में घायल यात्री फतेहपुर सीकरी निवासी कबाड़ व्यवसायी अत्तो ने बताया कि वह व्यापार के संबंध में कानपुर जा रहा था, उसके पास तीस हजार रुपये नकद थे। दुघर्टना के बाद जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसकी जेब में केवल दस हजार रुपये बचे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed