फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका गांधी बोलीं..सुना था कानपुर स्मार्ट सिटी बन रहा है, पर यहां का हाल तो आप लोग देख ही रहे हैं

Fri, 19 Apr 2019 07:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi vadra in kanpur for lok sabha elections 2019
कानपुर में रोड शो करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि भाजपा सरकार सिर्फ वादे करती है, निभाती नहीं है। कांग्रेस जो कहती है वह करती है। न्याय योजना में 72000 रुपये देने की घोषणा कांग्रेस ने की है जिससे करोड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। 


 
priyanka gandhi vadra in kanpur for lok sabha elections 2019
प्रियंका गांधी रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार करती हुई - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को यहां कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के लिए रोड शो करने आई प्रियंका ने चकेरी एयरपोर्ट से निकलने के बाद रामादेवी पर जनसभा में कहा कि जनता अब जुमलों से ऊब चुकी है। बदलाव चाहती है।

 
priyanka gandhi vadra in kanpur for lok sabha elections 2019
कानपुर रोड शो के दौरान जोश से लबरेज नजर आईं प्रियंका - फोटो : अमर उजाला
यह सरकार सिर्फ झूठ बोलती है। आलम यह है कि बनारस में एयरपोर्ट के पास एक ऐसी सड़क बनाने का श्रेय ले लिया जो कांग्रेस शासन में पास हुई थी। प्रियंका शाम 4.57 मिनट पर चकेरी एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन से आईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka gandhi vadra in kanpur for lok sabha elections 2019
प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
चकेरी एयरपोर्ट पर उनके आने का निर्धारित समय 3 बजे था। एयरपोर्ट पर सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने सुना था कानपुर स्मार्ट सिटी बन रहा है, बदल गया होगा पर यहां का हाल तो आप लोग देख ही रहे हैं।

 
विज्ञापन
priyanka gandhi vadra in kanpur for lok sabha elections 2019
प्रियंका गांधी कानपुर में जनसभा को संबोधित करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट से वाहनों के काफिले के साथ वे शाम 6.08 बजे घंटाघर चौराहे पर पहुंचीं। यहां दोपहर से ही भीड़ जमा थी। प्रियंका ने यहां भी जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ कानपुर के प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल और अकबरपुर के प्रत्याशी राजाराम पाल भी मौजूद थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed