फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   President's brother said these things about Ram Temple and future politics

राष्ट्रपति के भाई ने राम मंदिर और भावी राजनीति को लेकर कही ये बातें

Mon, 26 Feb 2018 11:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Feb 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
President's brother said these things about Ram Temple and future politics
रामस्वरूप कोविंद - फोटो : अमर उजाला

यूपी के कन्नौज जिले के छिबरामऊ में किडजी स्कूल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाई रामस्वरूप कोविंद ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि राम मंदिर बहुत पहले बन जाना चाहिए था, लेकिन अब मंदिर निर्माण को लेकर माहौल बनने लगा है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ज्येष्ठ बंधु रामस्वरूप कोविंद ने कहा कि देश के प्रथम परिवार का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहाकि आज देश विश्वगुरु बनने की राह पर चल रहा है। इसलिए हमें पुरातन संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देना चाहिए।

विज्ञापन

 

President's brother said these things about Ram Temple and future politics
रामस्वरूप कोविंद - फोटो : अमर उजाला

रविवार को पूर्वी बाईपास स्थित किड्जी स्कूल में कोविंद ने मीडिया के समक्ष यह टिप्पणी की। उन्होंने कहाकि पहले माता-पिता रिस्पेक्टेड होते थे, अब रिजेक्ट हो रहे हैं। जिन लोगों ने माता-पिता की सेवा की, वह शिखर पर हैं, जबकि जिसने माता-पिता की उपेक्षा की वह दुखी हैं। जीवन में माता-पिता और गुरु का सदैव सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले जहां जातिवाद हावी था, वहीं राष्ट्रवाद की लहर चल पड़ी है।

President's brother said these things about Ram Temple and future politics
रामस्वरूप कोविंद - फोटो : अमर उजाला

जब उनसे राजनीति में शामिल होने की बात पूछी गई तो उनका कहना था कि यदि भाजपा ने मौका दिया तो वह निश्चित तौर पर अपनी राजनीतिक पारी का आगाज करेंगे ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब देश में स्वच्छता दिखाई देने लगी है ।

 

विज्ञापन

President's brother said these things about Ram Temple and future politics
रामस्वरूप कोविंद - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में आयोजित हुई इन्वेस्टर समिट के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed