{"_id":"5808997d4f1c1b9f1b7045eb","slug":"piyush-goyal-sharp-speaking-at-congress-sp-said-that-is-like-lollipops-these-parties","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीयूष गोयल का कांग्रेस-सपा पर जोरदार हमला, बोले-‘लॉलीपॉप देती रही हैं ये पार्टियां’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयूष गोयल का कांग्रेस-सपा पर जोरदार हमला, बोले-‘लॉलीपॉप देती रही हैं ये पार्टियां’
Thu, 20 Oct 2016 03:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 20 Oct 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
घाटमपुर पावर प्लांट के भूमि पूजन अवसर पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरुवार को कानपुर के घाटमपुर में पावर प्लांट भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान पहुंचे केंद्रीय बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना ताना। दोनों पार्टियों को जनता के साथ छलावा करने वाली पार्टी तक कह डाला। पीयूष ने कहा ‘उत्तर प्रदेश को 24 घंटे पूरी बिजली मिलेगी। पिछली सरकारों ने जनता के साथ केवल छलावा किया है। पावर प्लांट का शिलान्यास कर पब्लिक को लॉलीपॉप थमाने जैसा काम पिछली सरकारों ने किया लेकिन कोई काम ही नहीं शुरू कराया। दिसंबर 2020 तक घाटमपुर के इस बड़े पावर प्लांट प्रोजेक्ट को कम्प्लीट कर लिया जाएगा। इसे बनाने में 17235 करोड़ रुपये भारत सरकार खर्च कर रही है।’
उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार आने के बाद से ही यूपी में बिजली की समस्या खत्म हो रही है। इस पावर प्लांट से 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। प्लांट में 660 मेगावाट की तीन यूनिट लगाई गई हैं। इस प्लांट की पूरी बिजली केवल उत्तर प्रदेश को ही मिलेगी। अगर पिछली सरकार ने काम किया होता तो आज ये कार्यक्रम करने की कोई जरूरत ही न पड़ती। भरतपुर पावर प्लांट का शिलान्यास केवल हवा हवाई ही था।
किसानों ने की नारेबाजी, पीयूष ने न्याय का दिलाया भरोसा
2 of 3
कार्यक्रम के दौरान पीयूष गोयल के सामने किसानों ने की नारेबाजी
घाटमपुर पावर प्लांट में भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान किसानों ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि उनकी जमीन चली गई है। कम से कम परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए। किसानों के विरोध को देखते हुए केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि किसान भाई देश के विकास में रोड़ा न बनें। विद्युत लोकपाल अदालत लगाकर सभी को लाभ दिया जाएगा।
जोशी बोले,‘भारत एक बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा’
3 of 3
जोशी ने मोदी की जमकर की तारीफ
घाटमपुर में कार्यक्रम के दौरान कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा,‘ मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से पाकिस्तान को कहीं का नहीं छोड़ा है। पाकिस्तान अब अलग- थलग पड़ा है। भारत के पक्ष में अमेरिका और रूस जैसे देश भी एकमत होकर साथ खड़े हो गए हैं। भारत एक बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।