सपा की हार के बाद सोशल मीडिया पर शिवपाल सिंह यादव और मुलायम सिंह यादव को निशाना बनाते हुए दाेनाें के बेटाें की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल कर दी गई हैं। ये तस्वीरें इन दिनाें चर्चा का विषय बन चुका है।
कुछ तस्वीराें में शिवपाल पर घर का भेदी लंका ढहाने जैसे जुमलों की बरसात की जा रही है। तो वहीं मुलायम के बेटे अखिलेश की भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें वायरल हो गई हैं। लेकर कहा जा रहा है केवल यही नहीं सोशल मीडिया पर शिवपाल के बेटे की आदित्य की कुछ पुरानी तस्वीरें भी वायरल कर दी गई हैं। इन तस्वीरों को लेकर जबरदस्त हलचल मच गई है। इसमें शर्टलैस आदित्य के दोनों तरफ लड़कियां दिखाई दे हैं और उनके हाथ में जाम है।
इस तस्वीर में एक साइकिल पेंचर बनाने वाले की तस्वीर में अखिलेश और डिंपल का चेहरा लगाया गया है। यह तस्वीर भी वायरल हो गई है।
इस तस्वीर में सपा की हार की वजह बताते हुए अखिलेश यादव को दिखाया गया है। इसमें उनके हाथ में एक चार्ट नजर आ रहा है जिसमें वे मोदी को सपा की हार का कारण न बताकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा गया है।
वायरल हुई तस्वीरों में एक यह भी है जिसमें अखिलेश और राहुल को एक साइकिल पर सवार दिखाया गया है। नीचे कोटेशन लिखा गया अच्छा चलते हैं दुआओ में याद रखना....