{"_id":"59b1858d4f1c1be77f8b4c21","slug":"pawan-has-stopped-a-major-rail-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"... तस्वीरों में देखें, लाल टीशर्ट लहराकर पवन ने कैसे रोका बड़ा रेल हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... तस्वीरों में देखें, लाल टीशर्ट लहराकर पवन ने कैसे रोका बड़ा रेल हादसा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
टी शर्ट दिखाकर ट्रेन रोकने वाला पवन
- फोटो : अमर उजाला
पवन की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। अगर पवन ने अपनी लाल टीशर्ट उतारकर ट्रेन के सामने लहराई न होती तो एक बार फिर रेल दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी। जानें क्या था पूरा मामला...
विज्ञापन
टूटी पटरी की पड़ताल करते रेलवे व पुलिस के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद-कानपुर रेलमार्ग शहर कोतवाली के भोपतपट्टी गांव के बीच से गुजरी है। फर्रुखाबाद के इसी गांव का रहने वाला पवन (25) पुत्र रामपाल सुबह करीब 7.50 बजे रेल लाइन से पास से खेत में जा रहा था। इस दौरान रेलवे के मीटर संख्या 136/34 के पास रेल लाइन चटकी दिखी। इसी दौरान सामने से फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस आती दिखाई पड़ी। पवन ने जान की परवाह किए बिना अपनी लाल टीशर्ट उतारी और पास पड़े एक डंडे में फांस बीच ट्रैक पर खड़े होकर लहराने लगा। यह देख ट्रेन चालक गिरीशचंद्र व गार्ड जेपी वर्मा ने ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर खड़ी कालिंदी एक्सप्रेस।
पवन ने टूटी पटरी की जानकारी चालक को दी। चालक ने स्टेशन अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद कौशिक को दी। एसएस ने आला अफसरों के साथ ही विभागीय इंजीनियरों को सूचना दी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पीडब्लूआई) मोहम्मद जहीर खां और सेक्शन इंजीनियर अश्वनी कुमार मौके पर पहुंच गए। रेलवे इंजीनियरों ने लोहे की क्लिप लगाकर टूटी पटरी के गैप को कम किया। करीब 25 मिनट बाद कालिंदी एक्सप्रेस को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से निकाला गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पटरी चटक गई। काटी नहीं गई।
टूटी पटरी को देखने के लिए लगी भीड़।
जब तक पटरी पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती, तब तक कोलकाता-आगरा समेत सभी ट्रेनें 20 किलोमीटर की स्पीड से निकाली जाएंगी।
टीशर्ट दिखाकर ट्रेन रोकने वाला पवन
पीआरओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि पटरी वेल्डिंग चटकने से टूटी है। इसलिए जांच टीम गठित करने का सवाल नहीं है। टूटी पटरी की फोटो डीआरएम के पास भी भेज दी गई है। रात 10 बजे ब्लाक (ट्रेनों को रोककर) लेकर पटरी बदलवाई जाएगी। पटरी न बदलने तक सभी ट्रेनें 20 की रफ्तार से गुजारी जाएंगी।