धर्मनगरी चित्रकूट में मंगलवार को जब पूरे जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही थी उसी समय थानाक्षेत्र के सगवारा गांव के पास बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे को प्रखर हिंदूवादी चिंतक व महान देशभक्त बताकर कुछ युवकों ने उनकी मूर्ति स्थापित कर दी। इसके बाद माल्यार्पण कर देशभक्ति के गीत गाने लगे। जानकारी होने पर राजापुर एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और छह युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने मूूर्ति को हटाकर उसे नष्ट करा दिया। गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही लेकिन प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर इसे नियंत्रित कर लिया है।
गांधी जयंती पर धर्मनगरी चित्रकूट में लगी नाथूराम गोडसे की मूर्ति, तनाव देखते हुए भारी फोर्स तैनात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 03 Oct 2018 08:41 AM IST
सार
- नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगाई, पुलिस ने हटवाया
- गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति पुलिस बल तैनात
- एसडीएम व पुलिस ने जाकर मूर्ति हटवाई और चबूतरा नष्ट कराया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन