फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: फांसी पर लटकी थी मां-बेटे की लाशें, ससुराल वाले गिरफ्तार

Wed, 16 May 2018 11:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 16 May 2018 11:50 AM IST
सार

कमरे की दीवार पर स्केच पेन से लिखा था सुसाइड नोट
चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, पति व ससुर हिरासत में

विज्ञापन
Mother and son found hang in Farrukhabad
मां बेटे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक एेसा दर्दनाक मंजर सामने आया जिसे देख पूरा गांव रो पड़ा। पुलिस ने इस मामले में ससुराली जनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानें क्या है पूरा मामला...  


 

 

Mother and son found hang in Farrukhabad
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद कंपिल थाना क्षेत्र के मेदपुर गांव में एक विवाहिता और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे के शव फंदे से लटके मिले। कमरे की दीवार पर स्केच पेन से सुसाइड नोट लिखा था। मायके वालों ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

 

Mother and son found hang in Farrukhabad
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।  - फोटो : अमर उजाला

एसओ ने बताया कि सुसाइड नोट से मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन महिला के शरीर पर चोट के भी निशान थे, लिहाजा हत्या के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तस्वीर और साफ हो जाएगी। पति और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है।पुलिस के मुताबिक कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के नरैनामऊ गांव के गजराज सिंह ने पुत्री लक्ष्मीदेवी की शादी चार साल पहले मेदपुर गांव के आनंद गंगवार के साथ की थी। पति नर्सरी का काम करता है। घर में पति, सास-ससुर और ननद रहते हैं। पिता का आरोप है कि  दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर लक्ष्मीदेवी को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। सोमवार को दोनों की हत्या कर शव लटका दिए और आत्महत्या की कहानी गढ़ दी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and son found hang in Farrukhabad
.लक्ष्मीदेवी  का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर पति ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब दो बजे बाग की रखवाली करने वाले व्यक्ति का फोन आया कि बाग में लगा सबमर्सिबल खराब हो गया है। वह उसे देखने चला गया था। तब पत्नी व पुत्र सो रहे थे। ससुर सुभाष चंद्र ने बताया कि रात करीब तीन बजे वह उठे तो बहू के कमरे और बरामदे की बिजली जल रही थी। उन्होंने कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो पंखे के कुंडे में एक साड़ी के दो फंदों पर बहू लक्ष्मी और उसका डेढ़ साल का पुत्र आरुष लटके थे। 
सूचना पर यूपी 100 पुलिस और एसओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी गांव पहुंचे। उनको कमरे का दरवाजा खुला मिला। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा था। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस ने विवाहिता के पिता गजराज सिंह की तहरीर पर पति आनंद गंगवार उर्फ लालू, ससुर सुभाष चंद्र, सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed