{"_id":"5b673a004f1c1bac7d8b6874","slug":"mes-worker-hangs-after-wife-s-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फोन पर बोला 'हालत ठीक नहीं है... बचूंगा नहीं', दरवाजा खुला तो 'दोनों के शव इस हालत में मिले'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर बोला 'हालत ठीक नहीं है... बचूंगा नहीं', दरवाजा खुला तो 'दोनों के शव इस हालत में मिले'
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 06 Aug 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
सुनील व सोनी का फाइल फोटो, बेटा विशाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में अति संवेदनशील छावनी इलाके में शनिवार रात सनसनीखेज घटना हुई। मोहल्ला निवासी एमईएस कर्मी ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने रिश्तेदारों को फोन कर खुद की तबीयत ठीक न होने की जानकारी देकर खुद फंदे पर झूल गया। उसका बेटा दूसरे कमरे में सो रहा था। रविवार सुबह भांजे के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। फिलहाल घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। चर्चा है कि दंपति में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला वीरबल निवासी सुनील कुमार यादव (35) एमईएस (मिलिट्री इंजीनिरिंग सर्विस) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह अपनी पत्नी सोनी (32) व बेटे विशाल (11) के साथ छावनी क्षेत्र के मोहल्ला कासिमबाग स्थित एमईएस के क्वार्टर में रहता था।
बेटे विशाल व भांजे कुलदीप से पूछताछ करते सीओ सिटी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात को भोजन करने के बाद तीनों एक ही कमरे में लेट गए थे। विशाल सो गया। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे सुनील ने एटा के जैथरा निवासी अपने भांजे कुलदीप को फोन कर कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। डाक्टर को दिखाने के लिए वह सुबह जल्द आ जाए। इसी दौरान सुनील ने दिल्ली निवासी अपने भाई सूबेदार महेंद्र पाल को फोन कर बताया कि उसकी हालत ठीक नहीं है। अब वह बचेगा नहीं। महेंद्र ने सोनी के चचेरे भाई सोनू को भी सूचना दी।
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कुलदीप ने सुनील को दोबारा फोन मिलाया, तो स्विच आफ था। इस पर कुलदीप बाइक से वहां से रात में ही चल दिया। कुलदीप सुबह साढ़े चार बजे सुनील के आवास पर पहुंच गया। आवास का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने पड़ोसियों को जगाया और दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। तभी विशाल जाग गया। उसने दरवाजा खोला, तब अंदर जाकर देखा तो सुनील का शव रस्सी से पंखे वाले कुंडे से लटक रहा था। सोनी का शव चारपाई पर पड़ा था। सोनी के हाथ व पैर में हल्की चोट के निशान थे। इससे आशंका जताई गई कि सुनील ने सोनी की हत्या कर खुद भी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर सेना व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोनों शवों का पोस्टमार्टम डा. विकास पटेल व डा. मनोज पांडेय के पैनल ने किया। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनी की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। साथ ही उसके चेहरे, हाथ व पैर पर चोट के छह निशानों का उल्लेख किया गया है। वहीं, सुनील की मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक झाझन लाल ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।