{"_id":"5f019fa18ebc3e42ce0b66b1","slug":"kanpur-encounter-real-story-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: थाने से फोन आने के बाद विकास के सिर पर सवार हुआ खून, बोला आने दो, एक-एक को कफन में भेजूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: थाने से फोन आने के बाद विकास के सिर पर सवार हुआ खून, बोला आने दो, एक-एक को कफन में भेजूंगा
Mon, 06 Jul 2020 12:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चौबेपुर में हुई मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद पुलिस एक्शन में है। विकास के साथ रहने वाले असलहाधारी उसके साथी दयाशंकर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारी है। दयाशंकर ने पूछताछ में बताया कि जब विकास के पास थाने से किसी का फोन आया था तभी उसने कहा था सभी को कफन में भेजूंगा।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
दयाशंकर ने पुलिस को बताया कि विकास के पास रात आठ बजे थाने से किसी का फोन आया था। फोन करने वाले ने विकास को बताया था कि देर रात पुलिस उसके यहां दबिश देकर उसे पकड़ने वाली है। इतना सुनते ही विकास के सिर पर खून सवार हो गया था।
Kanpur encounter
- फोटो : एएनआई
उसी समय विकास ने कहा था आने दो सालों को एक एक को कफन में भेजूंगा। जिसके बाद विकास गांव के बाहर एक बगिया में पूरी घटना की प्लानिंग करने चला गया। जब रात को वो लौटा तो उसके साथ हाईटेक असलहाधारियों की एक फौज थी। उसने सभी को पूरा प्लान बताया और फिर पुलिस के आने का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
पुलिस टीम को घेरने की तैयारी के लिए ही सबसे पहले बिकरू गांव के मुख्य मार्ग से उसके घर की ओर आने वाली सड़क पर जेसीबी को खड़ा किया गया था। जिससे पुलिस की गाड़ियों को रोका जा सके। बता दें शिवराजपुर एसओ के सिपाही महेश ने बताया था कि जैसे ही जीप से बाहर पैर रखा गया वैसे ही बदमाशों ने चारों ओर से फायरिंग शुरू कर दी थी। किसी को एक पल के लिए भी संभलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
जान बचाने के लिए जो पुलिसकर्मी छिपे उन्हें ढूंढ ढूंढ कर विकास और उसके साथियों ने गोली मारी थी। विकास के मामा की पत्नी ने बताया था कि कुछ पुलिस वाले अपनी जान बचाने के लिए बाथरूम की ओर भागे तो बदमाशों ने उन्हें खींचकर मारा था। सीओ देवेंद्र मिश्रा के सिर में बदमाशों ने पिस्टल की सारी गोलियां उतार दी थीं। इसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो सीओ के पैरों को काट दिया था।