फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने खोला चौंकाने वाला राज, कहा- जय बाजपेई से सिर्फ...

Fri, 24 Jul 2020 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 Jul 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter latest update Vikas Dubey wife Richa Dubey big revealing Met jai bajpai only once
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित 8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले दुर्दांत विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे 21 दिन बाद मीडिया के सामने आई। ऋचा ने कहा कि मैं 17 घरों की बर्बादी का दर्द बयां नहीं कर सकती है। पुलिसकर्मियों की पत्नियां विधवा होने के लिए नहीं थी, लेकिन विकास की जिद ने कर दिया। मैं उनका दर्द समझ सकती हूं। 

 
kanpur encounter latest update Vikas Dubey wife Richa Dubey big revealing Met jai bajpai only once
Richa Dubey - फोटो : सोशल मीडिया
जो सजा मिली उसका मैंने विरोध नहीं किया
रिचा ने कहा कि विकास ने दो जुलाई की रात को जो अपराध किया वह भयावह कृत्य था। वह जिद्दी है। अपने जिद के कारण कुछ भी कर सकता था। जब उसे पांच घंटे पहले पता चल गया था कि पुलिस दबिश देगी तो उसे हट जाना चाहिए था। गोली चलाना ही कोई रास्ता नहीं है। अगर गोली ही विकल्प है तो किसी कानून की क्या जरूरत है। 

kanpur encounter latest update Vikas Dubey wife Richa Dubey big revealing Met jai bajpai only once
रिचा दुबे, विकास दुबे और जय - फोटो : अमर उजाला
आठ पुलिसकर्मियों की महिलाएं विधवा हुई हैं। उनका दर्द सिर्फ एक विधवा ही समझ सकती है। मैं उस दर्द से गुजर रही हूं। भैरव घाट से बाहर निकलते समय मैंने पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर कहा था कि कोई विकास अब प्रदेश में न खड़ा हो। रिचा के मुताबिक उसे देश के कानून पर पूरा भरोसा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter latest update Vikas Dubey wife Richa Dubey big revealing Met jai bajpai only once
रिचा दुबे, कुख्यात अपराधी विकास दुबे - फोटो : amar ujala
जय बाजपेई से सिर्फ एक बार मिली
रिचा ने बताया कि जय बाजपेई से वह सिर्फ एक बार पंचायत चुनाव के दौरान मिली है। इसके बाद कोई मुलाकात नहीं है। वह विकास दुबे की संपत्तियों के बारे कुछ नहीं जानती। उसने कहा कि विकास अगर करोड़पति होता और विदेशों में संपत्ति होती तो वह लखनऊ में नहीं रहती। वह भी विदेश में अपने बच्चों के साथ लग्जरी जीवन जीती। सिर्फ यह कल्पना हैं। जो संपत्ति हैं वह सब सामने हैं।
विज्ञापन
kanpur encounter latest update Vikas Dubey wife Richa Dubey big revealing Met jai bajpai only once
Richa Dubey - फोटो : सोशल मीडिया
प्लाजा की छत पर काटते थे रात
रिचा दुबे के मुताबिक, उनका कोई ठिकाना नहीं था। विकास के फोन आने के बाद कुछ समझ नहीं आ रहा था। कोई रिश्तेदार व परिचित ठिकाना नहीं देने वाला दिखा। उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि कहां जाएं। किससे मदद मांगे। वह कृष्णानगर इलाके में ही एक प्लाजा की छत पर रात को सोते थे। दिन भर मुंह ढंककर इधर-उधर घूमते थे। एक सप्ताह बाद पुलिस ने जब पकड़ा और पूछताछ की। पुलिस ने उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। दो जुलाई के बाद से विकास से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed