{"_id":"5bd9348ebdec2269960bb783","slug":"kanpur-city-in-the-red-zone-of-air-pollution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायु प्रदूषण में रेड जोन के 15 शहरों में कानपुर भी शामिल, 383 पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु प्रदूषण में रेड जोन के 15 शहरों में कानपुर भी शामिल, 383 पहुंचा एक्यूआई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:26 AM IST
सार
- दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित मिले यूपी के पांच शहर, लखनऊ के हालात भी खराब
विज्ञापन
डेमो पिक
विस्तार
देश में मंगलवार को वायु प्रदूषण के मामले में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहने वाले 15 शहरों में से 11 यूपी के हैं। इनमें गाजियाबाद सबसे ऊपर रहा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 451 पर दर्ज की गई। गुरुग्राम 426 एक्यूआई के साथ देश का दूसरा सबसे वायु प्रदूषित शहर बना। इसके बाद बुलंदशहर 414, फरीदाबाद 413, नोयडा 408, हापुड़ 403 और बागपत 401 रहे। दिल्ली का एक्यूआई 401 और लखनऊ का 314 दर्ज किया गया है। इस लिहाज से यूपी के पांच शहर दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित मिले। इन सभी को लाल व गहरे लाल वर्गों में रखा गया है, यानी ऐसे शहर, जिनकी हवा में सांस लेना स्वस्थ व्यक्ति को भी बीमार बना सकता है। इन पंद्रह शहरों में हुबली 314 के साथ शामिल रहा।
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के शहर : एक्यूआई - हालात - प्रमुख वायु प्रदूषण
गाजियाबाद : 451 - गंभीर - पीएम2.5
बुलंदशहर : 414 - गंभीर - पीएम2.5
नोयडा : 408 - गंभीर - पीएम10
हापुड़ : 403 - गंभीर - पीएम2.5
बागपत : 401 - गंभीर - पीएम2.5
ग्रेटर नोयडा : 394 - बहुत खराब - पीएम2.5
कानपुर : 383 - बहुत खराब - पीएम2.5
आगरा : 354 - बहुत खराब - पीएम2.5
मुजफ्फरनगर : 351 - बहुत खराब - पीएम2.5
लखनऊ : 314 - बहुत खराब - पीएम2.5
मुरादाबाद : 301 - बहुत खराब - पीएम2.5
गाजियाबाद : 451 - गंभीर - पीएम2.5
बुलंदशहर : 414 - गंभीर - पीएम2.5
नोयडा : 408 - गंभीर - पीएम10
हापुड़ : 403 - गंभीर - पीएम2.5
बागपत : 401 - गंभीर - पीएम2.5
ग्रेटर नोयडा : 394 - बहुत खराब - पीएम2.5
कानपुर : 383 - बहुत खराब - पीएम2.5
आगरा : 354 - बहुत खराब - पीएम2.5
मुजफ्फरनगर : 351 - बहुत खराब - पीएम2.5
लखनऊ : 314 - बहुत खराब - पीएम2.5
मुरादाबाद : 301 - बहुत खराब - पीएम2.5