फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   importance of shani jayanti and know shani puja vidhi

Shani Jayanti 2019: आज अपनाएं ये विशेष उपाय, बरसेगी शनि देव की कृपा

Mon, 03 Jun 2019 09:02 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Jun 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
importance of shani jayanti and know shani puja vidhi
शनि देव
नवग्रहों में से एक शनिदेव का अत्यधिक महत्व है। शनि जयंती के दिन भगवान शनिदेव की पूजा, दान एवं अनुष्ठान का विशेष महत्व होता है। आज शनि जयंती पर जानें विशेष उपायों को बारे में जिन्हें अपनाकर जीवन की तमाम मुश्किलों से छुटकारा पाया जा सकता है। 
विज्ञापन


शनि को न्याय का देवता माना गया है। यदि विधि-विधान से इनकी पूजा की जाए तो जीवन से जुड़े सभी प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं। शनिदेव की कृपा एवं शुभता पाने के लिए शनि जयंती अवसर सबसे उत्तम माना जाता है। इस बार शनि जयंती पर सोमवती अमावस्या का योग भी बन रहा है। 
विज्ञापन

ये है पूजन का शुभ मुहूर्त
अमावस्या की तिथि रविवार 2 जून शाम 4:39 मिनट से शुरू होकर और आज दोपहर 3:31 मिनट तक रहेगी। वैसे तो शनि देव की आराधना के लिए किसी शुभ मुहूर्त की जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी आज सुबह 11:51 मिनट से लेकर दोपहर 12:47 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।

ये है पूजा विधि 
कुंडली से शनि दोष को दूर करने के लिए लोग अक्सर शनि देव की पूजा करते हैं। शनि देव की पूजा-अर्चना में खास ध्यान रखना होता है। शनि जयंती के दिन शनि भगवान के दर्शन कर उनकी मूर्ति पर तेल चढ़ाएं और उसके बाद शनि मंत्र का जाप करें। मान्यताओं के मुताबिक शनि जयंती पर गंगा स्नान कर गरीबों को दान करने से भी पूण्य मिलता है।

शनि जयंती का महत्व
हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती है। सूर्य और छाया के पुत्र शनि देव का इसी तिथि पर जन्म हुआ था। शनि देव के बारे में कहा जाता है कि यदि उन्हें खुश कर दिया जाए तो आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। शनि देव प्रसन्न होकर भक्तों को सुख समृद्धि से परिपूर्ण कर देते हैं। यदि पूजा अर्चना में जरा सी चूक हो जाए तो शनि देव नाराज भी हो सकते हैं।

भूलकर भी न करें ये काम
- शनि जयंती पर बाल ना कटवाएं, नाखून ना काटें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तरक्की रुक जाती है।
- इस दिन पवित्र पौधों तुलसी, दुर्वा, बिल्व पत्र, पीपल के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए।
- शनि अमावस्या के दिन शारीरिक संबंध ना बनाएं, संयम बरतें।
- इस दिन बृह्मचर्य का पालन करना बेहद जरूरी है।
- शनि जयंती के दिन कांच की वस्तुएं खरीदना वर्जित माना गया है।
- इस दिन किसी गरीब को घर से खाली हाथ न लौटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed