फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माइक्रोसॉफ्ट की 1.39 करोड़ की जॉब ठुकराकर आईआईटीयन देश के लिए करेगा ये बड़ा काम

Wed, 06 Jun 2018 01:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 06 Jun 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
IIT student refused big offer for our country
सक्षम
 आईआईटी कानपुर के 51वें दीक्षांत समारोह में पंजाब अमृतसर के सक्षम शर्मा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगे। सक्षम पंजाब अमृतसर के रहने वाले हैं। पिता डॉ. सुमन कुमार शर्मा पंजाब में पशु चिकित्सा अधिकारी हैं जबकि मां अनुपमा शर्मा शिक्षिका हैं। छोटे भाई अनुभव शर्मा ने इसी साल 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। 

कैंपस प्लेसमेंट में सक्षम को इस बार माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने 1.39 करोड़ रुपये का पैकेज ऑफर किया था लेकिन उन्होंने यूएस जाने के बजाय देश में ही नौकरी करना सही माना। सक्षम बताते हैं कि उन्हें गुड़गांव की कंपनी टॉवर रिसर्च कैपिटल ने अच्छा पैकेज ऑफर किया है। इसलिए वह फिलहाल यहीं पर काम करेंगे। सक्षम ने गूगल कंपनी में इंटर्नशिप की थी। बताते हैं कि आगे वह विदेश जा सकते हैं लेकिन अनुभव हासिल करने के बाद वह भारत में ही अपनी खुद की कंपनी शुरू करेंगे और देश के विकास में अपना योगदान देंगे।
 
IIT student refused big offer for our country
डेमो पिक
बचपन से ही कंप्यूटर पढ़ने का था शौक
सक्षम ने यहां आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की है। कहा कि बचपन से ही उनका लगाव कंप्यूटर साइंस की तरफ था। पापा मुझे कंप्यूटर पढ़ाते थे। सक्षम ने जेईई एडवांस में 138 रैंक हासिल की थी और उन्हें आईआईटी बांबे के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दाखिला मिल रहा था।
 
IIT student refused big offer for our country
डेमो पिक
सभी सेमेस्टर में 10 सीपीआई
सक्षम ने चार साल की पढ़ाई के दौरान हर सेमेस्टर में 10 सीपीआई अंक हासिल किए हैं। बताते हैं कि कंप्यूटर उनके इंट्रेस्ट का विषय है। इसके चलते उन्हें कभी दिक्कत नहीं हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
IIT student refused big offer for our country
डेमो पिक
सफलता का मंत्र
- जिस चीज में रुचि हो, वही करना चाहिए तभी काम करने में मजा आएगा और आप सफल होंगे।
- बगैर मेहनत के कुछ नहीं होता है। शॉर्टकट कभी नहीं अपनाना चाहिए।
- संगत हमेशा अच्छे लोगों की होनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed