फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरा संभल के जाइयेगा, क्याेंकि यहां हाेली पर लकड़ी नहीं सड़कें जलती हैं

Wed, 28 Feb 2018 09:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Feb 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
holika dahan in kanpur
हाेलिका दहन के लिए लगाई गई लकड़ियां
हाेली पर सड़कें अाैर चाैराहे लकड़ियाें से पटे नजर अाते हैं। हाेली का दिन अाता है अाैर हाेलिका दहन हाेता है पर अाप जब यहां से गुजरें ताे थाेड़ा संभलकर जाएं। यहां लकड़ी नहीं सड़के दहकती हैं। यह अापके लिए जानलेवा साबित हाे सकती हैं। एेसे में अापकाे सावधान रहने की जरूरती है।  


 
holika dahan in kanpur
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में नगर निगम की लापरवाही से होली में करोड़ों रुपये की सड़कें दहकने की आशंका है। कहीं केस्को की केबिल के ऊपर ताे कहीं ट्रांसफार्मरों के आसपास होलिकाओं से सड़कें पटी पड़ी हैं। 1 मार्च को शहर में लगभग 3100 स्थानों पर होलिका दहन होना है। सड़कों को बचाने के लिए नगर निगम सात साल से होलिका दहन स्थलों पर ईंटें, बालू और मिट्टी बिछाता है।

 
holika dahan in kanpur
डेमो पिक
इस बार किसी भी होलिका स्थल पर बेस ही नहीं बनाया गया। परेड चौराहे सहित कई जगह होलिकाओं के पास मिट्टी भी नहीं डाली गई है। लोगों ने भैरोघाट पंपिंग स्टेशन के गेट के बाहर सड़क पर पड़े केस्को के केबिल के ऊपर ही होलिका रख दी है। किदवई नगर सुतरखाना, हूलागंज, बर्रा, गोविंद नगर में ट्रासफार्मरों के आसपास या बिजली के तारों के नीचे होलिकाएं लग गई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
holika dahan in kanpur
डेमो पिक
नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सभी जोनल अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे सभी होलिका स्थलों पर्र इंटों, मिट्टी और बालू बिछाकर बेस बनाएं और लोगों से उन्हीं पर होलिकाएं रखने का आग्रह करें। लापरवाही करने वाले अभियंताओं पर कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed