कानपुर में चारों ओर होली की खुमारी छाई हुई है। रंग-गुलाल के साथ मोहल्ले और बाजारों में हुरियारों की टोलियां नजर आ रही है। तेज आवाज में चलते होली के गाने के बीच हर कोई झूमने के लिए मजबूर हो रहा है।
{"_id":"5c926a6abdec22143c034e1b","slug":"holi-celebration-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली के रंग में डूबा नजर आया कानपुर, हवाओं में घुला लाल पीला नीला गुलाल, जमकर उड़ा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के रंग में डूबा नजर आया कानपुर, हवाओं में घुला लाल पीला नीला गुलाल, जमकर उड़ा रंग
Thu, 21 Mar 2019 11:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 21 Mar 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
होली खेलती लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने खेली होली
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही लोगों पर होली का रंग सिर चढ़ कर बोल रहा है। लोग एक दूसरे को रंग लगाककर होली की शुभकामनाएं देते रहे। वहीं, बुधवार को भी जगह-जगह होलिका दहन किया गया।
होली की मस्ती
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने होलिका माता के चारों ओर परिक्रमा कर विधि विधान से पूजा-अर्चना की और खुशहाली की कामना की। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मस्ती करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
शाम के समय शुभ मुहूर्त आठ बजकर 57 मिनट पर दहन किया गया। होलिका दहन आज रात 8:20 बजे के बाद भद्रा खत्म होने के बाद होगा। इस बार कानपुर में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 3980 स्थानों पर होलिका दहन होगा।
विज्ञापन
होली की मस्ती
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य नरेंद्र दीक्षित के अनुसार इस बार होलिका दहन रात्रि 8:20 के बाद शुभ मुहूर्त है। इस समय जो भी होली जलाएगा उसके लिए यह होली शुभ साबित होगी। होलिका का सिन्दूर, अक्षत, पुष्प, कच्चा सूत और मिष्ठान से विधिवत पूजन करने के बाद होलिका दहन करना चाहिए।