फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामूहिक नरसंहार के आरोपी भाजपा विधायक अशोक चंदेल की गिरफ्तारी का हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Sat, 04 May 2019 02:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 May 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
high court arresting order for bjp mla ashok chandel
विधायक अशोक सिंह चंदेल ने लगाया जनता दरबार - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में 22 साल पहले हुए सामूहिक हत्याकांड में हाईकोर्ट से सदर विधायक समेत दस लोगों को उम्रकैद की सजा का आदेश 14वें दिन मुकदमे की पत्रावली के साथ जिला न्यायालय में आ गया है। अब विधायक समेत सभी दोषियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया जाएगा। 


 
high court arresting order for bjp mla ashok chandel
अशोक सिंह चंदेल - फोटो : अमर उजाला
पिछले माह 19 अप्रैल को 22 साल बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने भाजपा से सदर विधायक अशोक चंदेल समेत दस लोगों को उम्रकैद व जुर्माने की सजा सुनाई जबकि इन्हीं को निचली अदालत ने पहले बरी कर दिया था। वादी पक्ष ने बरी करने के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील की थी। मामले में पुलिस ने विधायक समेत 12 लोगों को आरोपी बनाया था।

 
high court arresting order for bjp mla ashok chandel
उम्रकैद की सजा पाने वाले भाजपा विधायक अशोक चंदेल
इसमें पुलिस ने विवेचना के दौरान सरकारी गनर रामबाबू का नाम हटा दिया था। 11 लोगों में अशोक चंदेल, रघुवीर सिंह उनके पुत्र आशुतोष सिंह डब्बू, उत्तम सिंह, प्रदीप सिंह निवासी हमीरपुर, झंडू सिंह निवासी पचखुराखुर्द, साहब सिंह निवासी सुमेरपुर, भान सिंह निवासी पतारा, रुक्कू निवासी खालेपुरा हमीरपुर, श्याम सिंह निवासी सुमेरपुर व नसीम के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
high court arresting order for bjp mla ashok chandel
सदर विधायक अशोक चंदेल(फाइल फोटो), पुलिस हिरासत में अजय सक्सेना  - फोटो : अमर उजाला
इसमें एक झंडू सिंह की गंभीर बीमारी के चलते मौत हो चुकी है जबकि एक आरोपी रुक्कू जिला कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वादी राजीव शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को मुकदमे से संबंधित पूरी फाइल व सजा के आदेश की प्रति जिला जज के पास पहुंच गई है। अब दोषियों के खिलाफ वारंट जारी करके उनकी गिरफ्तारी होगी। उन्होंने जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश व एसपी हेमराज मीना से भी मुलाकात की है।

 
विज्ञापन
high court arresting order for bjp mla ashok chandel
भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल
स्मरण रहे कि 22 साल पहले 26 जनवरी 1997 को सुभाष बाजार में नसीम बंदूक वाले के मकान में रमजान पर्व के चलते विधायक अशोक सिंह चंदेल मुलाकात करने गए थे। सड़क पर विधायक व अन्य के वाहन खड़े थे। इसी बीच राकेश शुक्ला अपने भतीजे अंबुज के जन्मदिन का सामान लेकर घर जा रहे थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed