{"_id":"5c7fa277bdec22141f00d35b","slug":"fraud-from-woman-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमर दर्द दूर करने के लिए तांत्रिक ने दी ये सलाह, अब महिला के सामने एक और मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमर दर्द दूर करने के लिए तांत्रिक ने दी ये सलाह, अब महिला के सामने एक और मुसीबत
Wed, 06 Mar 2019 04:49 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 06 Mar 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बर्रा में बाइक सवार टप्पेबाज तंत्रमंत्र से कमर का दर्द ठीक करने का झांसा देकर महिला के जेवर और नगदी ले गए। पीड़िता ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सब्जी व्यापारी बिहारीपुरवा निवासी अनिल प्रजापति ने बताया कि 17 मार्च को उनकी बड़ी बेटी अंकिता की शादी है। रविवार को पत्नी रेनू बच्चों के साथ बकेवर देवमई, इटावा शादी का कार्ड बांटने गईं थीं।
मंगलवार दोपहर सवारी वाहन से वह बच्चों के साथ बर्रा के ठाकुर चौराहा स्थित फत्तेपुर पक्के नाले के पास उतर गईं। तभी, बाइक सवार एक युवक ने पता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। इतने में ही दूसरा युवक भी पहुंच गया। पता पूछने वाले को सिद्ध पुरुष बताकर उसने रेनू को झांसे में लिया। इस पर उन्होंने कमर दर्द की समस्या बताई।

युवक ने तंत्र मंत्र से पहले समस्या का निदान बताया फिर...
युवक ने तंत्र मंत्र से पहले समस्या का निदान बताया। फिर उनके कान के झाले, मंगलसूत्र, पायल और दो हजार रुपये अपने पास रखकर उनसे पास में ही स्थित मंदिर के सात चक्कर लगाने की बात कही।
रेनू बातों में आ गईं। मंदिर से लौटी तो दोनों फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि रेनू की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
रेनू बातों में आ गईं। मंदिर से लौटी तो दोनों फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि रेनू की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।