फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   former mp naresh agarwal and his family name found in ayushman bharat scheme list

पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल का परिवार भी है आयुष्मान का पात्र, चर्चा का विषय बना सूची में इनका नाम

Sat, 19 Jan 2019 03:13 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Jan 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
former mp naresh agarwal and his family name found in ayushman bharat scheme list
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल का परिवार भी है आयुष्मान का पात्र
हर जरूरतमंद को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लेकर शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना में भी खामियां उजागर हो रही हैं। ताजा मामला प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के लिए पात्रों की सूची में पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल और उनके विधायक पुत्र नितिन अग्रवाल का नाम शामिल होने का है।
विज्ञापन


हरदोई जिले का यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्रों को पांच लाख रुपये तक का इलाज नि:शुल्क दिलाने की व्यवस्था है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ही इसमें लाभान्वित किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

former mp naresh agarwal and his family name found in ayushman bharat scheme list
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
पात्रों की सूची बनाए जाने के दौरान हुई गड़बड़ी का नतीजा अब सामने आया है। प्रदेश सरकार में कई बार कैबिनेट मंत्री रहे पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल का नाम भी पात्रों की सूची में दर्ज है। उनकी पत्नी मंजुला अग्रवाल, पुत्र नितिन अग्रवाल और पुत्रवधु गरिमा अग्रवाल का नाम भी सूची में दर्ज है।

सीएमओ डा. एस के रावत ने बताया कि इसकी जानकारी कुछ समय पहले ही मिल गई थी। नाम हटाने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को लिखा जा चुका है। उन्होंने कहा कि सूची जनपद से नहीं बनाई गई थी।

former mp naresh agarwal and his family name found in ayushman bharat scheme list
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
वहीं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के लिए पात्रों की सूची वर्ष 2011 में हुई सामाजिक, आर्थिक, जातिगत जनगणना के आधार पर तैयार की गई है।

ये डाटा केंद्र सरकार की देखरेख में ही बनता है। जनपद में ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख 40 हजार 964  और नगरीय क्षेत्र में 29 हजार 508 पात्र चयनित किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed