{"_id":"5ab794204f1c1bea3f8b4e2e","slug":"elder-sister-threw-acid-over-sister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" तेजाब कांडः पति और बहन के बीच संबंधों के शक में रची थी दिल-दहलाने वाली साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजाब कांडः पति और बहन के बीच संबंधों के शक में रची थी दिल-दहलाने वाली साजिश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 25 Mar 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करतीं एसपी व हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में हुए एक तेजाब कांड की तह तक जाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को अपने पति और छोटी बहन के बीच अवैध संबंधों का शक हुआ इसके बाद उसने बहन को मौत के घाट उतारने की साजिश के तार बुनने शुरू कर दिए। एक रात सभी लोग सो रहे थे उसी दौरान उसने तेजाब डाल दिया।
हिरासत में आरोपी बहन
- फोटो : अमर उजाला
अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव पड़रीकला में युवती पर तेजाब फेंक दिया गया था। पुलिस ने मामले की पड़ताल की। शक के आधार पर युवती की बड़ी बहन से पूछताछ की तो वह टूट गई। पुलिस के मुताबिक युवती कुछ समय पहले अपनी बहन के घर गई थी। वहां से वह मायके लौटी। उसके साथ उसकी बड़ी बहन भी मायके आ गई। बड़ी बहन को शक था कि उसके पति और छोटी बहन के बीच संबंध हैं।
हिरासत में आरोपी बहन
- फोटो : अमर उजाला
इसी वजह से रात में उसने छोटी बहन को मारने की योजना बनाई। रात में सभी लोग सो रहे थे कि उसने तेजाब डाल दिया। वर्ष 2016 में होली के दिन वह मायके में थी। इस बीच उसका पति छोटी बहन को अपने घर ले जाना चाहता था। विरोध करने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इससे वह डर गई थी। दो बच्चों की परवरिश को देखते हुए वह चुप रही। इसके बाद उसका पति कुछ समय के लिए कुवैत चला हया। 30 जनवरी को लौटा तो फिर छोटी बहन को अपने घर ले गया। अष्टमी में लगने वाले मेले में पति सभी को लेकर गए थे। उसे व उसकी मां को मेले में ही छोड़कर संजू और दोनों बच्चों को लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी बहन
- फोटो : अमर उजाला
एसपी पुष्पांजिल ने बताया कि पूछताछ में यह भी पता चला कि 15 दिन पहले तेजाब फेकने की आरोपी को रास्ते से हटाने की भी योजना बनी थी। इसी से आजिज आकर उसने छोटी बहन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 20 मार्च को दवा लेने उन्नाव गई तो आईबीपी चौराहा के पास एक दुकान से तेजाब खरीदा लिया। छोटी बहन पर तेजाब डालने के बाद वह आराम से बिस्तर में लेट गई। जांच करने पहुंची फील्ड यूनिट ने घटना का खुलासा किया और आरोपी बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया। खुलासा करने वाली टीम में एसओ अनिल सिंह, कोतवाल सफीपुर कुलदीप तिवारी, निरीक्षक रामगोविंद मिश्र सहित नौ कांस्टेबल शामिल हैं।