फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिंपल यादव ने शक्ति प्रदर्शन के बाद किया नामांकन, अखिलेश, जया और सतीश मिश्रा रहे मौजूद

Sat, 06 Apr 2019 06:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
dimple yadav nomination for lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव, डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव समाजवादी पार्टी से कन्नौज लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं। डिंपल यादव शनिवार छह अप्रैल को शक्ति प्रदर्शन के बाद नामांकन करेंगी। इस दौरान उनके साथ अखिलेश यादव सहित सपा बसपा के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। डिंपल यादव को लेकर उनके समर्थकों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। 



dimple yadav nomination for lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव, डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव आज नामांकन करेंगी। रोड शो के साथ काफिला कलक्ट्रेट तिराहा पहुंचेगा। कलक्ट्रेट में नामांकन के बाद आशा होटल में जनसभा होगी। रोड शो को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता व्यवस्था की है। खुफिया विभाग भी आचार संहिता के उल्लंघन के साथ ही कार्यकर्ताओं की हरकत पर नजर रखेगा। 

dimple yadav nomination for lok sabha elections 2019
akhilesh dimple - फोटो : अमर उजाला
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बसपा नेता सतीश मिश्रा और राज्यसभा सदस्य संजय सेठ सुबह करीब 10 बजे हेलीकाप्टर से बोर्डिंग मैदान में उतरेंगे, उन्हें आशा होटल में बने सपा के केंद्रीय कार्यालय लाया जाएगा। अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन एक साथ एक्सप्रेस वे होते केंद्रीय कार्यालय पहुंचेंगे। करीब 11 बजे यहां से रोड शो शुरू होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
dimple yadav nomination for lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव

जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट तिराहा पहुंचेगा। यहां से सभी वाहनों को रोककर सिर्फ तीन वाहनों को कलक्ट्रेट में दाखिल कराया जाएगा। कलक्ट्रेट गेट से डिंपल यादव अपने साथ चार लोगों को लेकर नामांकन दाखिल करने डीएम रवींद्र कुमार की कोर्ट कक्ष संख्या चार में पहुंचेंगी। नामांकन के बाद रोड शो में शामिल सभी कार्यकर्ता और नेता आशा होटल के लॉन में पहुंचेंगे। जहां अखिलेश, डिंपल, जया बच्चन, सतीश मिश्रा और संजय सेठ जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
dimple yadav nomination for lok sabha elections 2019
डिंपल यादव व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

डिंपल के नामांकन और रोड शो को देखते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने सभी एएसपी और सीओ को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के साथ ही एक कंपनी पीएसी को भी तैनात किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने रोड शो और जनसभा की वीडियो और फोटोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि आचार संहिता का किसी भी दशा में उल्लंघन न हो, इसका अफसर ध्यान रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed