{"_id":"5b379da84f1c1bf86e8babdd","slug":"dead-body-found-hanging-on-tree-in-hamirpur-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, दो साल से पड़ोस में ही प्रेमी संग रह रही पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, दो साल से पड़ोस में ही प्रेमी संग रह रही पत्नी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 30 Jun 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
शव रखकर जाम लगाए परिजन व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में हमीरपुर जिले के कुरारा थानाक्षेत्र के झलोखर में शुक्रवार शौच के लिए निकले युवक का शव खेत में बबूल के पेड़ पर लटका मिला। उसके भाई ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो शनिवार सुबह परिजनों ने हमीरपुर-कालपी फोरलेन पर शव रखकर जाम लगा दिया।
परिजनों व ग्रामीणों को समझाते सीओ सदर
- फोटो : अमर उजाला
झलोखर निवासी अनिल सोनकर (40) पुत्र बड़कन शुक्रवार सुबह आठ बजे शौच के लिए घर से बाहर गए थे। जब वह कई घंटे वापस नहीं आए तो परिजनों ने तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रात करीब आठ बजे चरवाहो ने अनिल के शव को पेड़ से फांसी पर लटके देखा। जिसकी सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी।
रोते बिलखते युवक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। तभी परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे, लेकिन पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर शनिवार सुबह 10 बजे हमीरपुर-कालपी फोरलेन पर परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़े रहे। करीब एक घंटे लगे जाम की खबर पर सीओ सदर रजनीश उपाध्याय पहुंचे। उन्होंने हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई विकास की तहरीर पर पड़ोसी रिंकू माली, मृतक की पत्नी कुंजा, रिंकू की बहन सावित्री व रिंकू के मामा लाखन के खिलाफ हत्या अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता विकास
- फोटो : अमर उजाला
दो साल से प्रेमी संग रह रही महिला
दो साल से अनिल की पत्नी पड़ोसी रिंकू के साथ रह रही है। हुआ ये जब दोनों के बीच दोस्ती के बारे में अनिल को पता चला तो उसने विरोध किया था। इस पर उसकी पत्नी रिंकू के साथ बाहर चली गई थी। कुछ दिन बाद वापस गांव आकर रहने लगी। अनिल के चार बच्चों को उनकी भाभी पाल रही है।
पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया
पुलिस ने अनिल की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं अन्य तीन नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के भाई विकास ने थाने में दी तहरीर में पड़ोसी रिंकू माली, अनिल की पत्नी, रिंकू की बहन सावित्री व उसका मामा लाखन के खिलाफ हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का जिक्र किया है।