फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, दो साल से पड़ोस में ही प्रेमी संग रह रही पत्नी

Sat, 30 Jun 2018 08:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 30 Jun 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
dead body found hanging on tree in hamirpur district
शव रखकर जाम लगाए परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
यूपी में हमीरपुर जिले के कुरारा थानाक्षेत्र के झलोखर में शुक्रवार शौच के लिए निकले युवक का शव खेत में बबूल के पेड़ पर लटका मिला। उसके भाई ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो शनिवार सुबह परिजनों ने हमीरपुर-कालपी फोरलेन पर शव रखकर जाम लगा दिया।


 
dead body found hanging on tree in hamirpur district
परिजनों व ग्रामीणों को समझाते सीओ सदर - फोटो : अमर उजाला
झलोखर निवासी अनिल सोनकर (40) पुत्र बड़कन शुक्रवार सुबह आठ बजे शौच के लिए घर से बाहर गए थे। जब वह कई घंटे वापस नहीं आए तो परिजनों ने तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रात करीब आठ बजे चरवाहो ने अनिल के शव को पेड़ से फांसी पर लटके देखा। जिसकी सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी।

 
dead body found hanging on tree in hamirpur district
रोते बिलखते युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। तभी परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे, लेकिन पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर शनिवार सुबह 10 बजे हमीरपुर-कालपी फोरलेन पर परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़े रहे। करीब एक घंटे लगे जाम की खबर पर सीओ सदर रजनीश उपाध्याय पहुंचे। उन्होंने हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई विकास की तहरीर पर पड़ोसी रिंकू माली, मृतक की पत्नी कुंजा, रिंकू की बहन सावित्री व रिंकू के मामा लाखन के खिलाफ हत्या अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
dead body found hanging on tree in hamirpur district
घटना की जानकारी देता विकास - फोटो : अमर उजाला
दो साल से प्रेमी संग रह रही महिला        
दो साल से अनिल की पत्नी पड़ोसी रिंकू के साथ रह रही है। हुआ ये जब दोनों के बीच दोस्ती के बारे में अनिल को पता चला तो उसने विरोध किया था। इस पर उसकी पत्नी रिंकू के साथ बाहर चली गई थी। कुछ दिन बाद वापस गांव आकर रहने लगी। अनिल के चार बच्चों को उनकी भाभी पाल रही है।       

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया        
पुलिस ने अनिल की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं अन्य तीन नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के भाई विकास ने थाने में दी तहरीर में पड़ोसी रिंकू माली, अनिल की पत्नी, रिंकू की बहन सावित्री व उसका मामा लाखन के खिलाफ हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का जिक्र किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed