{"_id":"5ab26fd74f1c1b8f778b6b45","slug":"sage-did-rape-in-farrukhabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः शैतान बनकर साधु ने किया बीमार लड़की से बलात्कार, भाई की हत्या में काट रही है जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाकः शैतान बनकर साधु ने किया बीमार लड़की से बलात्कार, भाई की हत्या में काट रही है जेल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 22 Mar 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद में पांचालघाट के एक साधु ने जेल में निरुद्ध भाई की हत्यारोपी युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। फरार चल रहे साधु को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसके गर्भवती होने का पता चला। सीएमओ ने अस्पताल में गर्भवती के आपरेशन को लेकर सर्जन से सलाह-मशविरा किया है।
डेमो पिक
फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने भाई की हत्या के मामले में जिला जेल में निरुद्ध चल रही है। अविवाहित होने के बाद उसके गर्भवती होने की जानकारी पर जेल प्रशासन ने कुछ दिन पहले लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान युवती ने बताया था कि जेल में आने से कुछ दिन पूर्व वह पांचालघाट गंगा स्नान करने गई थी। यहां उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इस दौरान इलाज के बहाने एक साधु उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद साधु ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के कुछ समय बाद उसके भाई की मौत हो गई थी।
डेमो पिक
डीएम मोनिका रानी ने सीएमओ डॉक्टर उमाकांत पांडेय को गर्भवती की जांच के निर्देश दिए थे। इसी के चलते बुधवार सुबह सीएमओ ने लोहिया महिला अस्पताल में गर्भवती से जानकारी करने के बाद संबंधित सर्जन से बात की। इसके साथ ही सीएमओ ने आपरेशन कक्ष में पहुंच कर निरीक्षण किया। यहां पर जो खामियां मिली, उसे जल्द से जल्द सही करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने ओटी का निरीक्षण युवती के आपरेशन के दौरान किसी प्रकार की कोई कमी न हो इसलिए किया था। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि युवती के प्रसव के दौरान किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पांचालघाट के साधु गिरजाशंकर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता ने साधु की पहचान के बारे में बताया था। उसके एक हाथ का पंजा कटा है। वहीं शहर कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि साधु की तलाश में पांचालघाट में दबिश दी गई थी। उसकी शिनाख्त कराई जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।