{"_id":"5dbbe93a8ebc3e93cc441bcf","slug":"police-officer-attacked-women-in-mahoba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: बेटे को बचा रही मां पर दरोगा ने किया हमला, मिली सजा, ड्यूटी से धोना पड़ा हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक: बेटे को बचा रही मां पर दरोगा ने किया हमला, मिली सजा, ड्यूटी से धोना पड़ा हाथ
Fri, 01 Nov 2019 02:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 01 Nov 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
दरोगा ने महिला को जड़ा तमाचा
- फोटो : अमर उजाला
महोबा के कुलपहाड़ गोंदी चौराहे पर दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस से एक युवक की मां भिड़ गई और बेटे को कोतवाली ले जाने का विरोध करने लगी। काफी समझाने के बाद भी महिला के न मानने पर दरोगा ने महिला पर हमला करते हुए थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
महिला को थप्पड़ जड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ ने दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया। बुधवार की शाम को दो युवकों का गोंदी चौराहे पर झगड़ा होने लगा। दोनों में जमकर मारपीट चल रही थी। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना कर दी।
विज्ञापन
बेटे को बचाती मां
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलती ही कोतवाली कुलपहाड़ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात बृृजबिहारी तिवारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और झगड़ा कर रहे दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली लाने लगे। इसी बीच एक युवक की मां गायत्री पुलिस से भिड़ गई और एसआई से युवक को छुड़ाने लगी। जिससे महिला और एसआई में कहासुनी होने लगी।
महिला बेटे को थाने ले जाने का विरोध कर रही थी। दरोगा ने महिला को काफी समझाया-बुझाया लेकिन उसने एक नहीं मानी और बेटे को अपनी तरफ खींचने लगी। आधा घंटे तक खींचातान के बाद भी महिला के न मानने पर दरोगा ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। मौके पर जुटी भीड़ ने थप्पड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक ने एसआई को लाइनहाजिर कर दिया।