फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कूड़ा गाड़ी के नीचे कुचली कैप्टन की पत्नी

Sun, 25 Dec 2016 01:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Dec 2016 01:06 AM IST
सार

- कैंट में हुआ हादसा, भांजी के साथ स्कूटी से जा रही थीं 

विज्ञापन
garbage truck crushed wife of captain
आर्मी कैप्टन अशोक कुमार और पत्नी सुरभि की तस्वीर, सुरभि को मौत पर रोता बिलखता परिवार
कानपुर के कैंट क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रही भांजी घायल हो गई। भीड़ ने गाड़ी चालक को पीटकर पुलिस के सुर्पुद कर दिया।

 

 

स्कूटी चला रही भांजी, पीछे बैठी थी सुरभि

garbage truck crushed wife of captain
कैप्टन अशोक कुमार के संग पत्नी सुरभि की तस्वीर

जाजमऊ स्थित कैलाश विहार निवासी अशोक कुमार आर्मी में कैप्टन हैं और बंगलूरू में तैनात हैं। इस समय वह छुट्टी में घर आए हुए हैं। उनकी पत्नी सुरभि (43) शनिवार की शाम अपनी भांजी कोमल के साथ स्कूटी से कैंट होते हुए मरे कंपनी की ओर जा रही थीं। दस नंबर कैंटीन के सामने कूड़ा गाड़ी ने स्कूटी में जोर की टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।

 

हादस के बाद गाड़ी चालक ने की भागने की कोशिश

garbage truck crushed wife of captain
सुरभि की मौत का विलाप करते परिवार वाले
राहगीरों ने उन्हें एयरफोर्स सेवन हास्पिटल भेजा। यहां इलाज के दौरान सुरभि की मौत हो गई। कोमल के हाथ और पीठ में चोट आई है। उधर दूसरी ओर, हादसे के बाद कूड़ा गाड़ी चालक राकेश कुरील ने भागने का प्रयास किया तो भीड़ ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और पीट दिया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर गाड़ी समेत उसे थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed