{"_id":"5aec77674f1c1b350b8b8169","slug":"gangrape-with-12th-student-in-hamirpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो बनाकर 3 साल तक मोहल्ले के लड़के करते रहे 12वीं की छात्रा का शारीरिक शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो बनाकर 3 साल तक मोहल्ले के लड़के करते रहे 12वीं की छात्रा का शारीरिक शोषण
Fri, 04 May 2018 09:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 04 May 2018 09:13 PM IST
सार
- वीडियो क्लिप बना वायरल करने की दे रहे थे धमकी
- छात्रा ने एनसीसी सूबेदार को बताई व्यथा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के हमीरपुर में इंटरमीडिएट की छात्रा से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। तीन साल से तीन युवक छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। छात्रा ने शुक्रवार को कालेज में एनसीसी के सूबेदार से अपनी व्यथा बताई। तब सूबेदार ने एसपी को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
2 of 4
डेमो पिक
राठ कोतवाली के एक गांव की किशोरी एक इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा है। छात्रा ने बताया कि तीन दिसंबर 2016 को वह खेत से बरसीम लेकर घर आ रही थी। तभी पॉलिटेक्निक कालेज के पास गांव तीन युवक मिले। तीनों उसे पकड़कर खेत में ले गए और गैंगरेप किया। युवकों ने इसकी वीडियो क्लिप भी बना ली थी।
3 of 4
डेमो पिक
इसके बाद युवकों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि 13 मार्च को एक युवक ने उसके साथ फिर से रेप किया और पुलिस को बताने पर परिवार समेत उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमो पिक
पीड़िता ने जानकारी परिजनों को दी, पर तीनों युवकों के दबंग होने पर परिवार वालों ने चुप रहने की सलाह दी। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद कालेज के एनसीसी के सूबेदार से अपनी पीड़ा बताई। सूबेदार ने एसपी को घटना की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीनों के के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।