फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: '...आपको क्या मिलता है', महाराष्ट्र के बाद यूपी के कानपुर में ''बंदर पर अत्याचार''

Tue, 02 Jan 2018 05:43 PM IST
ओपी वाधवानी/मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर
ओपी वाधवानी/मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 02 Jan 2018 05:43 PM IST
सार

- लंगूर को बेरहमी से पीटा, दिखना हुआ बंद
- कानपुर बर्रा के छेदीसिंह पुरवा में की हैवानियत, लहूलुहान किया
- घायल लंगूर कभी किसी के पैर पकड़ता तो कभी किसी के हाथ
- मोहल्ले के दो युवकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग को दी सूचना

Atrocities on the monkey in Kanpur
बंदर पर अत्याचार
'आप तो इंसान हैं, दुनिया की सबसे नायाब और समझदार कृति। हम बेजुबानों को मारकर आपको क्या मिलता है।'

पहले महाराष्ट्र के वासिम जिले के एक गांव में बेजुबान लंगूर को पीट-पीटकर मार डाला गया। इसके बाद अब मुझे भी बेरहमी से पीटा गया। जानवर तो हम लोगों को कहा जाता है लेकिन ये जो घिनौनी हरकतें हो रहीं हैं, ये कम से कम इंसानों को तो शोभा नहीं देतीं। सोमवार को कानपुर में शरारती लोगों द्वारा बुरी तरह से पीटे गए लंगूर की हालत कुछ यही बयां कर रही है। युवक ने उसे पीट कर लहूलुहान कर दिया। सिर और मुंह पर इतनी जोर से मारा कि उसे दिखना बंद हो गया। दर्द से कराहता लंगूर कभी यहां बैठता तो कभी वहां। कभी किसी के पैर पकड़ता तो कभी किसी के। मोहल्ले के ही दो युवकों ने उसकी मरहम पट्टी करके वन विभाग व प्रशासनिक अफसरों को सूचना दी। इसके बाद लंगूर को कानपुर रायपुरवा स्थित पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

 

धूप सेंक रहा था लंगूर

Atrocities on the monkey in Kanpur
बंदर पर अत्याचार

कानपुर छेदी सिंह का पुरवा में सोमवार दोपहर को एक लंगूर धूप सेंक रहा था। पास में ही कुछ बंदर भी उत्पात मचा रहे थे। मोहल्ले वालों के दौड़ाने पर बंदर तो भाग निकले, लेकिन सीधे स्वभाव का लंगूर वहीं बैठा रहा। तभी मोहल्ले के एक युवक ने लंगूर को डंडों और पत्थर से पीटना शुरू कर दिया। उसके मुंह और सिर पर इतनी जोर से मारा कि मुंह फट गया, खून बहने लगा।
 

शरारती युवक वहां से भाग निकला

Atrocities on the monkey in Kanpur
बंदर पर अत्याचार
मोहल्ले वालों के विरोध करने पर शरारती युवक वहां से भाग निकला लेकिन लंगूर बुरी तरह घायल हो चुका था। दिखना बंद हो जाने से वह वह इधर उधर गिरता-पड़ता आता-जाता रहा। इसके बाद मोहल्ले के ही धर्मेंद्र और राकेश गौड़ ने उसका प्राथमिक इलाज किया। उनकी सूचना पर घंटों बाद पहुंची वन विभाग की टीम लंगूर को पशु चिकित्सालय ले गई। 
 
विज्ञापन

यह है इंसानियत 

Atrocities on the monkey in Kanpur
घायल बंदर को पानी पिलाकर इंसानियत पेश करता लड़का
एक तरफ एक युवक ने लंगूर को पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं दूसरी तरफ मोहल्ले के ही दो युवकों ने इंसानियत का परिचय दिया।
 

घायल लंगूर का प्राथमिक उपचार किया

Atrocities on the monkey in Kanpur
घायल बंदर का प्राथमिक उपचार करता युवक
कपड़े से लंगूर का खून पोछा फिर घायल लंगूर का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद पानी पिलाया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed