{"_id":"632acc1411682212a426231f","slug":"comedian-raju-srivastav-died-know-about-raju-srivastav-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastav: जानिए कौन-कौन है राजू के परिवार में, देखें पत्नी व बच्चों संग तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raju Srivastav: जानिए कौन-कौन है राजू के परिवार में, देखें पत्नी व बच्चों संग तस्वीरें
Wed, 21 Sep 2022 02:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Sep 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
पत्नी व बच्चों के साथ राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाने में जितना आगे रहते थे अपने परिवार के बारे में बताने में उतने ही पीछे। वे कभी कभार ही अपनी वीडियो में परिवार के सदस्यों को दिखाते थे। सोशल मीडिया पर भी परिवार संग तस्वीरें कम शेयर करते थे।
पत्नी के साथ राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
राजू के हैं पांच भाई और एक बहन
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के परिवार में पत्नी शिखा श्रीवास्तव व दो बच्चे हैं। एक बेटा आयुष्मान और बेटी अंतरा है। बेटी अंतरा असिस्टेंट डायरेक्टर हैं और इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय भी रहती हैं। इस्टा पर अंतरा के 28.4 (के) फॉलोअर्स हैं। बेटा आयुष्मान फिल्म लाइन से जुड़ा है। राजू श्रीवास्तव अपने बच्चों के साथ काफी फ्रेंडली थे। राजू के परिवार में पांच भाई और एक बहन भी है।

राजू श्रीवास्तव पत्नी के साथ (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
अब्दुल कलाम ने किया था राजू की बेटी को सम्मानित
राजू की बेटी अंतरा श्रीवास्तव को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने नेशनल ब्रेवरी अवॉर्ड से सम्मानित किया था। 2005 में जब राजू के घर चोर घुस आए थे, तब अंतरा ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाकर चोरों को जेल भिजवाया था।
राजू की बेटी अंतरा श्रीवास्तव को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने नेशनल ब्रेवरी अवॉर्ड से सम्मानित किया था। 2005 में जब राजू के घर चोर घुस आए थे, तब अंतरा ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाकर चोरों को जेल भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव पत्नी के साथ (फाइल फोटो)
द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली थी पहचान
राजू का जन्म कानपुर में 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। वे मध्यम वर्गीय परिवार से थे। इनके पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव देशज कवि थे। मां का नाम सरस्वती श्रीवास्तव था। राजू को प्यार से लोग गजोधर भइया भी कहते थे। दरअसल राजू अपने हास्य में गजोधर भइया की चर्चा अक्सर करते थे। राजू को अपने जीवन में सफलता कड़े संघर्ष के बाद मिली थी।

राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
वे बचपन से ही कॉमेडियन बनना चाहते थे। राजू ने तेजाब, आमदनी अठ्ठनी खर्चा रुपैया, बॉंबे टू गोवा, बाजीगर जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया। राजू को असली पहचान कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज ने दिलाई थी। राजू श्रीवास्तव सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की मिमिक्री के लिए खासा मशहूर थे। राजू ने अपने करियर में एक्टिंग, कॉमेडी, राजनीति भी की और सभी में हिट रहे।