{"_id":"5c6eb761bdec22737e6b0b64","slug":"boy-bad-talking-with-girl-on-phone-call","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फोन पर युवती से अश्लील बातें करता था गांव का युवक, फिर एक दिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर युवती से अश्लील बातें करता था गांव का युवक, फिर एक दिन...
Thu, 21 Feb 2019 08:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 21 Feb 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से मोबाइल में अश्लील बातें करने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना श्रीनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गांव का ही युवक मोबाइल पर अक्सर परेशान करता था। गुरुवार सुबह आरोपी वृंदावन ने एक बार फिर युवती के मोबाइल पर काल की और अश्लील बातें करने लगा। युवती ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।

Trending Videos
फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा...
तब पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई। युवती और उसका पिता आरोपी के परिजनों के घर उलहना देने पहुंचा तो आरोपी वृंदावन ने अपने भाई हरी के साथ मिलकर पिता-पुत्री के साथ मारपीट कर दी। जिससे दोनों को चोर्टें आइं। पीड़ित ने थाना श्रीनगर पहुंच घटना की तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी वृंदावन व हरी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, छेड़खानी व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष बलजीत सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।