फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीनों एक सीडी डीलक्स बाइक पर लदकर आए, बम फोड़े-फायरिंग की और लूट ले गए बैंक

Fri, 03 Aug 2018 09:14 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Aug 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
Bank robbery by three criminal in Kanpur
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बैंक लूट - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में नौबस्ता हंसपुरम पुलिस चौकी के पास बिनगवां इलाके में शुक्रवार दोपहर पौने 2 बजे बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में तीन नकाबपोश बदमाशों ने पांच बम फोड़कर और फायरिंग करते हुए कैश काउंटर लूट लिया। बैंक के अंदर ताबड़तोड़ बम चलाकर बदमाश पांच लाख रुपये लूटने के बाद बाइक से भाग निकले। बमबाजी में दो बैंककर्मी समेत छह लोग जख्मी हुए। पीछा करने वाले लोगों पर भी बदमाशों ने बम फेंके जिससे एक युवक घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने बदमाशों का वीडियो बनाया और फोटो भी खींच लिए जो पुलिस के कब्जे में हैं। पुलिस आस-पास के इलाकों में नाकाबंदी करके बदमाशों की तलाश कर रही है। एसएसपी ने चौकी में मौजूद रहे एचसीपी रामकुमार शुक्ला को सस्पेंड कर दिया। बदमाशों पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। 



 
Bank robbery by three criminal in Kanpur
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बैंक लूट
हंसपुरम् चौकी से 300 मीटर पहले एडवोकेट धीरेंद्र सिंह यादव के मकान में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक है। पुलिस के अनुसार दोपहर 1.42 बजे तीन बदमाश हीरो हांडा सीडी डीलक्स बाइक (यूपी 78 बीए 3307) पर सवार होकर बैंक पहुंचे। गल्ला मंडी नौबस्ता निवासी उमा देवी बैंक के कैश काउंटर पर खड़ी थीं। हेलमेट लगाए बदमाश तेजी से बैंक में घुसा और अंदर बम फोड़ने शुरू कर दिए। बदमाश ने दो बम जमीन पर और तीन बम दीवार पर पटके। बमों की चपेट में आकर कैशियर प्रियम पांडे, ऑफिसर रुपेश सागर के अलावा तीन ग्राहक घायल हो गए। दहशत में बैंक स्टॉफ और ग्राहकों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।
 
Bank robbery by three criminal in Kanpur
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बैंक लूट
इसके बाद बाहर खड़ा बदमाशों का दूसरा साथी दौड़ता हुआ बैंक के अंदर पहुंचा और पलक झपकते ही कैश काउंटर से नगदी बटोर कर बैग में भर ली। करीब पांच मिनट बाद 1.47 बजे बदमाश बैंक से निकलकर भागने को हुए, तभी बैंक के सामने चाय की दुकान किए राज सक्सेना ने साथी पुष्पेंद्र और विनय के साथ बाहर से बैंक का चैनल बंद करने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने उन पर तमंचे तान दिए जिससे वे लोग ठिठक गए। इसके बाद तीनों लुटेरे बाइक पर बैठकर हमीरपुर रोड से गल्ला मंडी की ओर भागे। वहां लोगों ने ईंट-पत्थर लेकर उन्हें आगे से घेर लिया। इस पर बदमाशों ने बाइक घुमाकर नौबस्ता की ओर मोड़ दी। कुछ बाइक सवार युवकों ने बदमाशों का पीछा कर लिया। बदमाश धोबिन पुलिया के रास्ते बाबा नगर पहुंचे, जहां संकरी गली में खुद को फंसता देख पीछे बैठा बदमाश उतर गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank robbery by three criminal in Kanpur
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बैंक लूट - फोटो : अमर उजाला
इसकेे बाद उसने पीछा कर रहे बाइक सवारों पर ताबड़तोड़ कई बम फेंके, जिसमें गल्ला मंडी निवासी विजय कुशवाहा जख्मी हो गए। इसके बाद भी बाइक सवारों ने लुटेरों को घेरने की कोशिश की तो बाइक पर बैठे बदमाश ने तमंचे से तीन-चार राउंड फायरिंग की। इससे लोग जहां के तहां ठहर गए और बदमाश चतुर्वेदी बिल्डिंग से होते हुए हाईवे की ओर भाग निकले। बाद में एडीजी अविनाश चंद्र, आईजी आलोक सिंह, एसएसपी अखिलेश कुमार सहित कई थानों की फोर्स पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।  भागने वाले रास्तों पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों में लुटेरे कैद हो गए हैं। पुलिस उनको पहचानने की कोशिश कर रही है।
 
विज्ञापन
Bank robbery by three criminal in Kanpur
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बैंक लूट - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने हंसपुरम चौकी के हेड कांस्टेबिल रामकुमार शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है और शहर-देहात के सभी इंट्री प्वाइंट और थाना क्षेत्रों में चेकिंग शुरू करा दी है। बैंक के चीफ मैनेजर वीपी सचान ने पांच लाख कैश लूटे जाने की जानकारी दी है। बता दें कि दो दिन पहले इसी इलाके में कानपुर विद्युत आपूर्ति विभाग में कार्यरत कैशियर से 12 लाख रुपये की लूट हुई थी। अगले दिन पुलिस ने बदमाशों से मुठभेड़ करके सात लाख रुपये बरामद कर लिए थे लेकिन कोई बदमाश नहीं पकड़ा गया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed