फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   anupriya patel is not part of team modi

पीएम मोदी की चाय पार्टी में अचानक क्यों भड़क गईं थी अपना दल की अनुप्रिया पटेल, अब ये सच आया सामने

Mon, 03 Jun 2019 01:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
anupriya patel is not part of team modi
अमित शाह से मिलीं अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
मोदी सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने और शपथ ग्रहण के बाद चुप्पी साधने वाली अपना दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल इस समय काफी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि अनुप्रिया को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाए जाने की कहानी पीएम मोदी की चाय पार्टी में लिखी गई। अनुप्रिया के समर्थक और उनके पार्टी के कार्यकर्ता भौचक हैं कि आखिर माजरा क्या है।
विज्ञापन

इस वजह से अनुप्रिया ने अकेले ही शपथ ग्रहण समारोह में जाने का फैसला लिया

anupriya patel is not part of team modi
कहा जा रहा है कि अनुप्रिया और उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने सख्त निर्देश दिया है कि पार्टी का कोई भी नेता इस संबंध में कुछ भी नहीं बोलेगा। स्थिति यह है कि पार्टी के ज्यादातर नेताओं ने अपने फोन स्विच ऑफ कर लिए हैं। पता चला है कि मोदी सरकार जिस दिन शपथ लेने वाली थी, उसी दिन सुबह सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तरफ से उन लोगों को मुलाकात के लिए बुलाया गया, जिन्हें सरकार में जिम्मेदारी दी जानी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

anupriya patel is not part of team modi
अमित शाह - फोटो : PTI
अनुप्रिया भी अमित शाह के बुलावे पर गईं थीं। इसके बाद जब सभी संभावित मंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाय पार्टी के लिए बुलावा आया तब अनुप्रिया पटेल भी वहां पहुंची। अपना दल के विधायक, कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार में मंत्री सभी एक होटल में इकट्ठा होकर इस बात की खुशी मनाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी नेता इस बार केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनेगी। अचानक से सूचना आई कि अनुप्रिया समेत पार्टी का कोई भी नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगा।

 
विज्ञापन

anupriya patel is not part of team modi
अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
पार्टी के इस फैसले से दिल्ली में मौजूद सभी समर्थक अवाक रह गए। अपना दल के इस फैसले से भाजपा में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। अपना दल ने ऐसा फैसला क्यों लिया, इसके पीछे अनुप्रिया को पूर्व निर्धारित पद नहीं दिया जाना बताया जा रहा है। पता चला है कि पीएम की चाय पार्टी में जब अनुप्रिया पहुंची तो उनसे कहा गया कि अभी वे राज्यमंत्री का पद ले लें, बाद में कैबिनेट स्तर की व्यवस्था पर विचार होगा। इस पर अनुप्रिया भड़क गईं।

 

anupriya patel is not part of team modi
अनुप्रिया पटेल
बताया जा रहा है कि अनुप्रिया ने यह भी कहा कि उन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बना दिया जाए, लेकिन उनकी यह मांग भी अनसुनी हो गई। यहीं पर बात बिगड़ गई और उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ शपथ ग्रहण समारोह में बाहर रहने का फैसला लिया। शपथ ग्रहण के कुछ समय पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेेंद्र नाथ पांडेय ने अनुप्रिया पटेल को फोन करके कहा कि उनका शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होना, गठबंधन के लिए ठीक नहीं होगा। मीडिया में बेवजह उछलेगा, जिसका गलत संदेश जाएगा।

 

anupriya patel is not part of team modi
कृष्णा पटेल, अनुप्रिया पटेल
आखिरी समय में अनुप्रिया ने अकेले ही शपथ ग्रहण समारोह में जाने का फैसला लिया। तब से लेकर अभी तक वह और उनकी पार्टी इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रही है। सूत्रों के अनुसार अनुप्रिया को कैबिनेट मंत्री बनाने का वादा भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही किया था। अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल को पिछली मोदी सरकार में करीब दो वर्ष बाद राज्यमंत्री के रूप में जगह दी गई थी।

 

anupriya patel is not part of team modi
नितिन गडकरी से मुलाकात करतीं अनुप्रिया पटेल
इस बार भी ऐसी उम्मीद है कि अगले मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें मोदी सरकार में जगह मिल जाए। इसके बावजूद अनुप्रिया भाजपा गठबंधन के जदयू नेता नीतीश कुमार के भरोसे हैं। अपना दल का मानना है कि नीतीश अपनी पार्टी की सरकार में भागेदारी चाहने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार तक इंतजार नहीं करने वाले हैं। जदयू को भी इस बार मोदी सरकार में जगह नहीं मिल पाई है। कहा जा रहा है कि जदयू की मांग पर यदि मोदी सरकार अमल करेगी तो उसी बहाने अपना दल पर भी उसे विचार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed