{"_id":"5ab62d804f1c1bbb758b770f","slug":"anupam-became-actor-through-line-producer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्मत ने इस लड़के को लाइन प्रोड्यूसर से बना दिया एक्टर, पढ़ें अनुपम का 'लक बाय चांस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस्मत ने इस लड़के को लाइन प्रोड्यूसर से बना दिया एक्टर, पढ़ें अनुपम का 'लक बाय चांस'
प्रशांत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 24 Mar 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
अनुपम द्विवेदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री में लाइन प्रोड्यूसर बनने के बाद एक कलाकार की किस्मत ऐसी पलटी कि उसे फिल्म में अहम रोल मिल गया। यह कोई फिल्मी स्टोरी नहीं बल्कि सच्ची कहानी है यूपी के उन्नाव जिले में शकूराबाद निवासी अनुपम द्विवेदी की। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अनुपम पेशे से लाइन प्रोड्यूसर का काम करते हैं। अब अभिनेता के रूप में उनकी पहली फिल्म ‘फाइनल डिसीजन’ अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग लखनऊ और बाराबंकी में होनी है।
अनुपम द्विवेदी
उन्नाव में जन्मे अनुपम द्विवेदी रोजी-रोटी कमाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में पहुंचे थे लेकिन किस्मत से अब वह एक्टर बन गए हैं। अनुपम ने बताया कि इंडस्ट्री में बतौर लाइन प्रोड्यूसर उन्हें शूटिंग लोकेशन के अलावा अन्य खर्चों का हिसाब-किताब करना होता है। उनकी फिल्म ‘गलती सिर्फ तुम्हारी’ नवंबर 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को स्टार मीडिया एंटरटेन्मेंट प्रोडक्शन हाउस ने बनाया था। फिल्म में मशहूर मॉडल पूनम पांडेय एक्ट्रेस और नवी भानु लीड रोल में थे।
अनुपम द्विवेदी
अनुपम बॉलीवुड डायरेक्टर सूर्य कांत त्यागी की फिल्म ‘फाइनल डिसीजन’ में रिपोर्टर का रोल कर रहे हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग रायबरेली और लखनऊ में होनी है। इसके अलावा कुछ सीन उन्नाव के भी लिए जाएंगे। साउथ फिल्मों की हिरोइन अक्षा पारदसनी लीड रोल में हैं। एक्टर संग्राम सिंह के अलावा टेलीविजन की स्टार सुधा चंद्रा, मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जाकिर हुसैन, कॉमेडियन राजपाल यादव, गंगाजल फेम यशपाल शर्मा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोफाइल
अनुपम द्विवेदी
नाम: अनुपम द्विवेदी
जन्म: 7 जुलाई 1989 उन्नाव, शकूराबाद
पिता: दिवंगत अरविंद कुमार
मां: उमेशा द्विवेदी (गृहणी)
शिक्षा: पोस्ट ग्रेजुएट, कानपुर यूनिवर्सिटी
पेशा: फुल टाइम बॉलीवुड लाइन प्रोड्यूसर, एक्टर
जन्म: 7 जुलाई 1989 उन्नाव, शकूराबाद
पिता: दिवंगत अरविंद कुमार
मां: उमेशा द्विवेदी (गृहणी)
शिक्षा: पोस्ट ग्रेजुएट, कानपुर यूनिवर्सिटी
पेशा: फुल टाइम बॉलीवुड लाइन प्रोड्यूसर, एक्टर