फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: 14 सीटों पर मतदान से ठीक पहले अमित शाह के ये बड़े बयान क्या बिगाड़ देंगे राहुल-अखिलेश का गणित

Sun, 05 May 2019 09:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 May 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
amit shah statement before 5th phase of lok sabha election 2019
अमित शाह - फोटो : Twitter
लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी की 14 सीटों पर पांचवें चरण के मतदान से ठीक पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फतेहपुर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव सहित मायावती के खिलाफ जमकर आग उगली। इस दौरान अमित शाह ने जनता से कई बड़े वादे भी किए। मतदान से ठीक पहले जनता से किए गए ये वादे क्या यूपी की 14 सीटों पर विपक्षियों के चुनावी गणित को बिगाड़ सकते हैं यह तो अब 23 मई को ही पता चलेगा। 


 
amit shah statement before 5th phase of lok sabha election 2019
राहुल गांधी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को फतेहपुर के एमजी कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। भाषण की शुरुआत उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपने गहरे रिश्तों की दुहाई देते हुए की। शाह ने कहा कि वह मोदी के साथ बीस बरस से हैं। उन्हें अच्छी तरह जानते हैं। एक तरफ मोदी हैं जिन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली तो दूसरी तरफ राहुल बाबा हैं।

 
amit shah statement before 5th phase of lok sabha election 2019
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती
काम करने वाला या गायब हो जाने वाला’। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार बनने पर जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म कर देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले फतेहपुर की धरती के महान सपूतों को याद किया। कहा कि आजादी के सत्तर साल में 55 साल देश में राहुल बाबा के परिवार ने शासन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
amit shah statement before 5th phase of lok sabha election 2019
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में 25 साल कभी बुआ तो कभी भतीजे की सरकार सत्तासीन रही, लेकिन इन दलों ने गरीब जनता के लिए कुछ नहीं किया। 55 साल से पिछड़ा वर्ग के लोग संवैधानिक सम्मान की मांग कर रहे थ, उन्हें यह सम्मान मोदी सरकार ने दिया। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने पांच साल में ही इतना काम कर दिया कि राहुल बाबा, बुआ-बबुआ सभी के चेहरे का नूर उड़ गया है।
 
 
विज्ञापन
amit shah statement before 5th phase of lok sabha election 2019
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, अमित शाह, पीएम मोदी
आरक्षण मुद्दे पर कहा कि मोदी सरकार ने बिना पिछड़ी जातियों का कोटा कम किए अगड़ी जाति के गरीबों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण लागू किया है। पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह पर भी सियासी तीर छोड़े। कहा कि केंद्र में दस साल की कांग्रेस सरकार में आलिया, माल्या, जमालिया देश में आते रहे और लूटते रहे। पर, मौनी बाबा कुछ नहीं बोले।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed