फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर अाप भी शराब पीने के लती हैं ताे सावधान हाे जाएं, अभी भी वक्त है..

Mon, 19 Feb 2018 04:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Feb 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
alcohol is injurious to health
डेमो पिक
शराब न सिर्फ लीवर के लिए नुकसानदायक होती हैं, बल्कि इससे पेट से जुड़ी बीमारियाँ, गठिया की बिमारी और मोटापा भी हो सकता हैं। अगर अाप भी शराब पीने के लती हैं ताे सावधान हाे जाएं। अभी भी वक्त है। यह कहना कानपुर आईएमए के डाॅक्टराें का है।


 
alcohol is injurious to health
डेमो पिक
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की कार्यशाला में रविवार को यह जानकारी दी गई। गैंजेस क्लब में आयोजित कार्यशाला में यूरोलॉजिस्ट डॉ. अनिल जैन ने कहा कि शराब के अत्यधिक सेवन करने वालों, मांसाहारी लोगों में यूरिक एसिड बढ़ जाता है। इससे घुटनों और कमर में दर्द हो सकता है। 

 
alcohol is injurious to health
डेमो पिक
डॉ. एसी अग्रवाल ने कहा कि यूरिक एसिड बढ़ने से किडनी में पथरी, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, डायबिटीज होने का खतरा रहता है। ज्यादा शराब पीने से घुटनों, कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसकी वजह यह है कि शराब पीने से यूरिक एसिड के स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। चाहे आप शराब थोड़ी थोड़ी मात्रा में क्यों न पीते हो, लेकिन इसका असर आपके दिमाग पर ज्यादा होता हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
alcohol is injurious to health
डेमो पिक
इससे आपके दिमाग को रिएक्शन देने की क्षमता पर असर पड़ता हैं। ज्यादा शराब के सेवन से आपकी याददाश्त कमजोर होने लगती हैं। क्योंकि यह आपके मष्तिक पर बहुत ही बुरा असर डालता हैं। हाई ब्लड प्रेशर के कारण दिल की बीमारियाँ, स्ट्रोक, हार्ट अटैक आदि होने का खतरा बढ़ जाता हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed