चुनावी दंगल: सपा के गढ़ में अखिलेश पर भगवाधारी का हमला, कहा...मायावती और ममता भतीजे को लेकर बेचैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब यह सुनामी रुकने वाली नहीं है। इसकी वजह से विरोधियों को खेमेबंदी करनी पड़ रही है, लेकिन जनता उनकी मंशा जान गई है। देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भगवा लहराएगा। वह भाजपा प्रत्याशी रामशंकर के नामांकन के बाद के मोतीझील में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
शुक्रवार को चिलचिलाती धूप के बाद पंडाल में हजारों की भीड़ देखकर गदगद महेंद्र नाथ पांडे ने मोदी के गुणगान से शुरुआत की। विरोधियों तक पहुंचते ही उनके तेवर चढ़ गए और उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश यादव ने परिवार के लिए सरकार चलाई थी। मोदी के भय से सारे विरोधी एक हो गए हैं।
उनको अजीब सी घबराहट है। मायावती और ममता को भतीजे की चिंता सता रही है। इसी वजह से तीनों दलों ने गठबंधन किया है। लेकिन जनता सब जानती है, कार्यकर्ता भी समझ रहा है। भाजपा को हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है।