फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंत्री-मुख्यमंत्री उरी फिल्म देखकर जश्न मनाते हैं तो बताना होगा जवानों की जान कैसे चली गई- अखिलेश

Sat, 16 Feb 2019 06:17 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 16 Feb 2019 06:17 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav targets bjp on Pulwama terror attack
पुलवामा आतंकी हमले में कन्नौज का लाल शहीद - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद हुए यूपी के कन्नौज जिले के लाल प्रदीप सिंह यादव के घर परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। बोले, पुलवामा की घटना बड़ी चूक का नतीजा है। सवाल दागा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर जश्न मनाने वाले बताएं, इतने सैनिकों की जान कैसे चली गई।


akhilesh yadav targets bjp on Pulwama terror attack
पुलवामा आतंकी हमले में कन्नौज का लाल शहीद - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब एक बजकर 10 मिनट पर अजान गांव पहुंचे अखिलेश यादव लगभग एक घंटे रुके। पिता अमर सिंह और छोटे भाई कुलदीप से बातचीत की। शहीद की पत्नी नीरज और मां सरोजनी देवी के साथ ही 10 साल की बेटी सुप्रिया और ढाई साल की सोना के भी हालचाल पूछे।
akhilesh yadav targets bjp on Pulwama terror attack
पुलवामा आतंकी हमले में कन्नौज का लाल शहीद
सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति से पार्थिव शरीर आने के बारे में जानकारी ली। पुलवामा में हुई घटना पर दुख जताया। बोले, जिन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है, दुर्भाग्य से उनकी ही जान इस घटना में चली गई। कहीं न कहीं यह बड़ी चूक है। जहां सड़क पर इतना बड़ा मूवमेंट चल रहा हो, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम तक नहीं थे। अभी तक इतनी बड़ी घटना नहीं हुई। हमने धरती मां के सच्चे सपूतों को खोया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav targets bjp on Pulwama terror attack
पुलवामा आतंकी हमले में कन्नौज का लाल शहीद - फोटो : अमर उजाला
देश के मामले में राजनीति के सवाल पर बोले, मंत्री और मुख्यमंत्री उरी फिल्म देखकर यदि सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मनाते हैं तो यह भी बताना होगा कि जवानों की जान कैसे चली गई। इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई। आपको बताना होगा कि आखिर चूक कहां से और कैसे हुई। सवाल किया, क्या जवान की ऐसे ही जान जाएगी।
विज्ञापन
akhilesh yadav targets bjp on Pulwama terror attack
पुलवामा आतंकी हमले में कन्नौज का लाल शहीद - फोटो : अमर उजाला
किसान खेत पर मेहनत कर रहा है और उसका बेटा सीमा पर सुरक्षा कर रहा है। अगर किसान दुखी हो जाए और जवान को सुरक्षा का भरोसा न हो, तो हम कैसा भारत बनाना चाहते हैं। हमारा भारत ताकतवर बने, मजबूत बने। शहीद के परिवार को मदद के सवाल पर बोले कि सरकार को और मदद करनी चाहिए। एक नौकरी पर्याप्त नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed