फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पब्लिक आक्रोश और बेरोजगारी को लेकर अखिलेश ने दिया ये बड़ा बयान, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 17 Jul 2018 08:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 17 Jul 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav statement about bjp government in uttar pradesh
अखिलेश यादव
देश में बेरोजगारी और बदहाली का जिम्मेदार भाजपा सरकार को ठहराते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा कि हमारे युवा समाजवादी साइकिल सवारों ने प्रदेश की हज़ारों किमी यात्रा में गाँव-गाँव, क़स्बों व शहरों में जाकर देखा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य रुकने व समाजवादी पेन्शन को ख़त्म करने से प्रदेश में कितनी बेरोज़गारी व बदहाली है. लोगों का ग़ुस्सा अगले चुनावों में इन्हें उखाड़ फेंकेगा

 

 

Akhilesh yadav statement about bjp government in uttar pradesh
अखिलेश यादव
इससे पहले अखिलेश ने लिखा कि- 
उपचुनावों में मिली मुँहतोड़ पराजय व आगामी चुनावों में होने वाली हार के डर से देश के उच्च पदों पर बैठे लोग अपनी सभाओं में गलतबयानी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं लेकिन अब जनता इनके छलावे व झूठ को पहचान गयी है। ऐसे भाषण-बयान इनकी हताशा दर्शा रहे हैं। इस बार यूपी इनको शून्य कर देगा।


Akhilesh yadav statement about bjp government in uttar pradesh
अखिलेश यादव
अखिलेश का स्टेटमेंट...
एसिड अटैक पीड़ितों द्वारा अपने रोजगार के लिए चलाए जाने वाले शिरोज़ हैंगआउट कैफे पर बिना समय दिए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तोड़फोड़ कर नुक़सान पहुँचाना नाइंसाफी है। सरकार खुद तो रोजगार दे नहीं पा रही है और जो खुद कोशिश कर रहे हैं उन्हें प्रताड़ित कर रही है। निंदनीय कृत्य। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh yadav statement about bjp government in uttar pradesh
अखिलेश यादव
छोटे देश जब बड़े सपने देख सकते हैं तो फिर हम दुनिया के इतने बड़े देश होकर बड़े सपने क्यों नहीं देख सकते। कमी न खिलाड़ियों की है न हुनर की और न हौसलों की, कमी है तो सरकार के द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन व अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं की। खेलों के लिए सरकार को आगे आना ही होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed