फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम की कन्नौज रैली के बाद अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री को बताया 'प्रधानबंदी', वजह कहीं ये तो नहीं

Mon, 29 Apr 2019 01:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Apr 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav comment on pm modi in lok sabha elections 2019
पीएम नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होने हैं। पिछले कुछ वर्षों से ये सीट सपा के खाते में जाती रही है। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव इसी कन्नौज लोकसभा सीट से निर्विरोध सांसद भी रह चुकी हैं।


 
akhilesh yadav comment on pm modi in lok sabha elections 2019
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अब मतदान से ठीक पहले पीएम माेदी की रैली ने अखिलेश यादव की चुनावी हवा बिगाड़ दी है। शायद यही वजह है कि पीएम की रैली के बाद एक बार फिर से अखिलेश यादव ने कन्नौज की सड़कों पर पत्नी डिंपल यादव का हाथ थाम कर रोड शो निकाला।

 
akhilesh yadav comment on pm modi in lok sabha elections 2019
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने पीएम माेदी पर बिना नाम लिए हमला भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रधानबंदी कह कर भी अपने सोशल मीडिया एकांउट के जरिए पीएम मोदी के बारे में बहुत कुछ बोला। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav comment on pm modi in lok sabha elections 2019
समाजवादी रथ पर पत्नी डिंपल के साथ मौजूद अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा ‘विकास’ पूछ रहा है: प्रधान जी कभी जनता की बात करेंगे या नहीं? वो कभी विपक्ष की बात करते हैं, कभी विदेशी दुश्मन की और कभी अपने मन की। इन सबके नाम पर वो ताली पीटकर नाटक करते हैं, लेकिन कभी अपने काम पर ताली क्यों नहीं बजाते? इस बार उन्होंने ‘अच्छे दिन’ का नारा क्यों त्याग दिया? 

 
विज्ञापन
akhilesh yadav comment on pm modi in lok sabha elections 2019
पत्नी डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव
इतना हीं नहीं अखिलेश यादव ने पीएम मोदी की रैली खत्म होने के ठीक बाद कहा ‘विकास’ पूछ रहा है: पता चला क्या ‘प्रधान बंदी’ जी कन्नौज आ रहे हैं? देश में नोटबंदी, प्रदेश में काम बंदी, कन्नौज में बनते हुए पर्फ़्यूम पार्क व आलू की मंडी की बंदी और लैंड करते समय आँख की बंदी जिससे कि कहीं ‘एक्सप्रेस वे’ न दिख जाए। स्वागत व आग्रह सौहार्द की सुगंध बंद न करें!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed